गोपालगंज के मांझागढ थाना क्षेत्र में स्थित लहलादपुर गांव में हुए बैंक कर्मी के हत्या मामले में पुलिस दबिश के बाद पांचवें आरोपित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। आरोपी की पहचान साहपुर गांव के निवासी अर्जुन महतो के रूप में हुई हैं। बता दे की 14 जून को आरोपियों ने स्टेट बैंक के कैशियर रविन्द्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद मृतक के भाई राजेन्द्र यादव के शिकायत के आधार पर पुलिस ने मनीष यादव, मिथुन यादव और ललन यादव को गिरफ्तार कर लिया था।
बैंक कर्मी की हत्या मामले के पांचवें आरोपी ने किया सरेंडर।
Add DM to Home Screen