गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र से एक 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार पीड़ित किशोरी अपनी दादी के साथ रिश्तेदार के घर गई थी। घर वापस आते दौरान किशोरी रास्ता भटक गई। उसे सुनसान जगह पर देखकर बाइक सवार दो युवकों ने उसे मंदिर पर छोड़ दिया। पर मंदिर के एक साधु ने उसे बाहर निकाल दिया। जिसके बाद एक महिला उसे अपने घर ले गई। महिला जब घर पर नहीं थी, उसके पति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और किशोरी को विजयीपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के पास छोड़ दिया। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने किशोरी को इलाज के लिए विजयीपुर सीएचसी में भर्ती करवाया। पुलिस अब मामले की जाच में जुटी हुई है।
घर का रास्ता भटकी किशोरी की मदद करने के बहाने आरोपी ने किया बलात्कार।
