19 अक्टूबर को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गोपालगंज आएंगे, जहा वह कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और एक सभा को भी संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारीयां शुरू कर दी है। खबर के अनुसार, 19 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री सबसे पहले जिला परिसदन में पहुंचेंगे, जिसके बाद वह थावे दुर्गा मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। पूजा अर्चना के बाद प्रस्तावित कार्यक्रम में वह ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर विकास कार्य का शिलान्यास करेंगे।
19 अक्टूबर को कई योजना का शिलान्यास करेंगे तेजस्वी यादव।
Add DM to Home Screen