सिवान के रघुनाथपुर में हर खेत तक पानी पहुंचाने की योजना सफल नहीं होने के कारण किसान बेहद परेशान हैं।सरकारी नलकूप से खेत की सिंचाई होना रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के किसानों के लिए अब सपना बनता जा रहा है। ऊपर से किसान रबी सीजन में खाद की किल्लत से भी बेहद परेशान हैं। नहरों में पानी होने के बावजूद किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। सरकार प्रदत्त सरकारी नलकूप व्यवस्था अब शोभा की वस्तु बनी हुई हैं।
सिवान: किसानों की योजना नहीं हुई सफल।
