गुरुवार को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के बैनर तले भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और वहा नेताओं धरना प्रदर्शन में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए बताया की जानबूज कर राशन कार्ड की सूची से गरीबों का नाम हटाए जा रहे हैं। इसलिए अब कुछ गरीबों को नाम जुड़वाने के लिए मजदूरी छोड़कर प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन।
Add DM to Home Screen