कार्टेवा एग्रोसाइसं द्वारा आयोजित फसल कटाई कार्यक्रम के बाद किसानो द्वारा धान को पैक्स तक पहुंचाने का कार्यक्रम किया गया। जिसमें ट्रेट्ररी प्रमुख वीरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम द्वारा किसानो को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान से बचने के लिए सरकार द्वारा तय मानक पर फसल बीमा योजना और उचित मुल्य पर धान को बेचने के बारे मे बताया गया। इसी कार्यक्रम के तहत वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्टेवा एग्रोसाइंस ने किसानों के बीच अपनी सहभागीता बढ़ाया है। उपस्थित गणमान्य लोगों में बबलू पांडेय मजीरवाँ खुर्द पैक्स अध्यक्ष, कररीया पैक्स अध्यक्ष पप्पू सिंह के साथ अन्य किसान भी उपस्थित थे।
कई पैक्स ने धान की खरीदारी शुरू की।
Add DM to Home Screen