लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ गोपालगंज पहुंचे हैं। जिस दौरान सर्किट हाउस में उन्होंने पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। आज सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद कल सुबह पति पत्नी मां थावे भवानी के दरबार में पूजा-अर्चना करने जाएंगे। जिसके वह पैतृक गांव फुलवरिया और अपने ससुराल सेलार कला के लिए रवाना होंगे। बता दें कि पटना से गोपालगंज आने के लिए सभी सुविधाओं से लैस एक स्पेशल रथ तैयार किया गया था। जिसमें सवार हो कर वह पटना से गोपालगंज आए थे।
अपनी पत्नी संग गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद यादव, कल मां थावे भवानी के दरबार में करेंगे पूजा।
Add DM to Home Screen