भाभी और पति के बीच अवैध संबंध, पत्नी पर चाकू से हमला कर आरोपी पति फरार।
on 25 Aug 2023 8:33 a.m., Concise by Momisarma
0
0
गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में एक पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में पीड़ित पत्नी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पति की पहचान सतेंद्र बैठा और पीड़िता की पहचान निभा देवी के रूप में हुई हैं। पीड़िता के बयान के अनुसार साल 2020 से आरोपी पति और उसकी भाभी के बीच अवैध संबंध चल रहा था। पीड़िता के विरोध करने पर पति ने उसकी पिटाई और प्रताड़ना शुरू कर दिया और तब से उसके सास ससुर भी दहेज की मांग करने लगे। दहेज न देने पर पति ने उसे घर से निकाल दिया था। मैरवा थाना में पत्नी के शिकायत करने पर पति ने उसे घर वापस बुला लिया। लेकीन घर आने के बाद उसके सास, भसुर और भाभी ने पीड़िता के शरीर में आग लगाकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया था। हालाकि की किसी तरह महिला ने खुद को बचा कर अपने मायके फोन किया और वहा चली गई। लेकीन बुधवार की शाम आरोपी पति ने पत्नी को अकेला पा कर उसकी पिटाई की और इस घटना को अंजाम दिया।
Read More >>