गोपालगंज : दो तस्कर गांजा के साथ गिरफ्तार।


Gopalganj: Two smugglers arrested with two kilos of hemp.

रविवार को गोपालगंज के माधोपुर ओपी थाने के पुलिस ने वाहन जांच के दौरान माधोपुर पुल के समीप दो किलो 650 ग्राम गांजा बरामद कर लिया है और उसके साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान जामो थाने के जोगापुर गांव के निवासी कौसर अली और खुर्शीद आलम के रूप में हुई हैं। थानाध्यक्ष वीनित विनायक ने दोनों तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है।

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen