गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र में स्थित महैचा गांव के एक मठ के पुजारी पर सोए हुए अवस्था में अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया। जख्मी हालत में स्थानीय लोगों ने उन्हे तुरंत हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हे सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जख्मी मठ के पुजारी की पहचान उत्तर प्रदेश के भाटपार रानी जिले में स्थित कोठीलवा गांव निवासी 70 वर्षीय जुग्गी लाल यादव के रूप में हुई हैं। तो वही पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही हैं।
Add DM to Home Screen