गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के शुक्रबलिया गांव में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय भीम सिंह के रूप हुई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है। मृतक के भाई प्रेमचंद के अनुसार मृतक लुधियाना में मजदूरी करता था। मृतक की पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ दो सालों से अवैध संबंध है। इस बात की जानकारी मिलते ही एक महीने पहले मृतक घर वापस लौट आया। जिसके दस दिन बाद मृतक की पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी,लेकिन तीन दिन बाद वह घर वापस आ गई थी। घर आने के बाद दोनों के बीच बड़ा विवाद हुआ था। इसलिए मृतक के भाई को शक है की मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मृतक की हत्या की है।
गोपालगंज : फांसी के फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, पत्नी के अवैध संबंध से था परेशान।
