गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में स्थित अंबेडकर चौक के पास एक ऑटो चालक सहित दो लोगों ने एक युवक पर हथौड़े से हमला कर उसे जख्मी कर दिया, स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जख्मी युवक की पहचान देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में स्थित भवानी छापर बाजार निवासी अमन कुमार महतो के रूप में हुई हैं, जिसे कुछ दिनों पहले देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था और शनिवार को ही वह बेल पर बाहर निकला था। खबर के अनुसार, एक ऑटो से युवक घर जा रहा था, लेकीन किराया देने के लिए उसके पास सिर्फ 40 रूपए ही थे। 20 रूपए के लिए ऑटो चालक के साथ युवक का विवाद हुआ, जिसके चलते ऑटो चालक और उसके साथियों ने उस पर हमला किया।
Add DM to Home Screen