गोपालगंज : नारी सशक्तिकरण को लेकर नई चेतना अभियान की शुरुआत।


Gopalganj: Start of a new consciousness campaign regarding women empowerment.

बुधवार को गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड में जीविका व सामाज कल्याण विभाग की ओर से नारी सशक्तिकरण को लेकर नई चेतना अभियान की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम के दौरान जीविका से जुड़ी महिलाओं को अधिकारियों ने सशक्त बनाने, घरेलू हिंसा रोकने, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बाल विवाह रोकने से संबंधित जानकारी दी। साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए बनाए गए प्रखंड स्तरीय जीविका दीदी अधिकार केन्द्र के बारे में भी महिलाओं को बताया गया। बता दें कि यह अभियान 25 नवंबर से लेकर 23 दिसंबर तक चलाया जाएगा।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen