शुक्रवार की देर शाम गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड के श्रीपुर कांटा गांव में स्थित जिला पार्षद इंदू देवी और राजद नेता भरत चौधरी के आवास पर आयोजित एक निजी समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी शामिल हुए। साथ ही इस निजी समारोह में स्थानीय विधायक राजद नेता राजेश कुमार सिंह कुशवाहा, इंजीनियर विजय बहादुर सिंह, भरत चौधरी, प्रखंड राजद अध्यक्ष प्रोफेसर अली अकबर अंसारी और मनोज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
गोपालगंज : निजी समारोह में शामिल हुए विधान सभा अध्यक्ष।
