सोमवार को गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में स्थित बघऊच मोड़ पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 20 लाख 65 हजार रूपए बरामद किया है। पुलिस कुचायकोट थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी साक्षी राय के अनुसार, ज़ब्त किए गए पिकअप पर सवार तीन लोग कटेया से गोपालगंज की तरफ जा रहे थे। पुछताछ करने पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और पैसे को लेकर कोई लीगल कागज भी नहीं दिखा पाए। इसलिए पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी है।
गोपालगंज : पिकअप वाहन से पुलिस ने बरामद किए 20.65 लाख रुपए।
Add DM to Home Screen