गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में स्थित बिष्टवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर पाटीदारो ने धरदार हथियार से युवक को जख्म कर दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अंचल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, लेकीन हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने उसे गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया है। जख्मी युवक के अनुसार, पिछले दो साल से पाटीदारो के साथ उसका जमीनी विवाद चल रहा है। पाटीदारो ने पहले ही एक जमीन पर कब्जा कर लिया था। अक्सर जमीनी विवाद को लेकर उसे मारपीट किया जाता रहा हैं।
Add DM to Home Screen