गोपालगंज: दहेज में बाइक न देने पर विवाहिता की हत्या;


Gopalganj: Married woman murdered for not giving bikes in dowry;

विशंभरपुर थाना क्षेत्र की एक घटना सामने आई है,ससुराल पक्ष के लोगो ने दहेज में मोटरसाइकिल नही मिलने पे अपने बहू की गला दबाकर हत्या कर दी और और शव को दफना दिया।

विवाहिता के पिता का आरोप है कि दहेज में बाइक नहीं देने पर बेटी की हत्या कर दी गई। करीब 20 महीने पहले,मटिहनिया गांव निवासी गामा चौहान की सुपूत्री रंभा देवी की शादी , बाजार मटिहनिया गांव निवासी राम प्रवेश चौहान से हुई थी ।इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दियाऔर मामले की जांच कर रही है।लड़की के पिता का कहना है कि दहेज में बाइक नहीं देने पर उनकी बेटी की निर्मम हत्या की गई। लड़की के पिता के अनुसार,उनके लड़की का पति रामप्रवेश चौहान व उसके परिवार के सदस्य हमेशा उनके लड़की के साथ मारपीट करते थे। इस परिस्थिति में विवाहिता ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से तंग होकर अपने एक दुधमुंहे बच्चे को लेकर अपने मायके में रहती थी।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen