शनिवार की सुबह गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र में स्थित पंचदेवरी बाजार के पास पुलिस की टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो शराब तस्कर पुलिस की टीम को देखकर भागने लगे और एक दीवार से टकरा कर दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने दोनों को कटेया पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती करवाया, लेकिन वहा एक शराब तस्कर की मौत हो गई थी। दोनों तस्करों की पहचान पंकज कुशवाहा और राजन कुशवाहा रूप हुई है, जिनसे पुलिस ने करीब 22 लीटर शराब बरामद कर लिया था।
गोपालगंज : पुलिस से बचने के लिए भागते के दौरान शराब तस्कर की मौत।
Add DM to Home Screen