अक्सर देश में धर्म को लेकर राजनीति होती रहती हैं, लेकिन इस बार सनातन धर्म पर चल रही बहस के बीच लालू प्रसाद को बीजेपी के नेता और एमएलसी जनक राम ने नसीहत दे दी है। उनके अनुसार, सनातन धर्म में अगर लालू प्रसाद को भरोसा नहीं है तो उन्हें बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के मार्ग पर चलकर इस्लाम कबूल कर लेना चाहिए। एक तरफ उनके पार्टी के नेता चंद्रशेखर श्रीरामचरितमानस पर विवादित बयान दे रहे हैं, तो वही लालू जी देशभर में देवी देवताओं के मंदिरों में मत्था टेक रहें हैं। बता दे की गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड के हकाम गांव में आयोजित की गई एक निजी कार्यक्रम के दौरान जनक राम ने यह बात कही है।
गोपालगंज : सनातन धर्म पर भरोसा न हो तो इस्लाम कबूल कर लो — जनक राम।
Add DM to Home Screen