मंगलवार की सुबह 5:30 बजे गोपालगंज के मौनिया चौक स्थित SBI के मुख्य शाखा में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों से सूचना पाकर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में कोई जनहानि नही हुई हैं। मैनेजर जैनेश कुमार ने कहा कि बैंक के कुछ कंप्यूटर जल चुके हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा हैं।
गोपालगंज : SBI की मुख्य शाखा में लगी आग।
Add DM to Home Screen