गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में स्थित बंगरा गांव में उधार में दिए गए चार हजार रुपए की मांग को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिस दौरान एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों ने उन्हे तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जख्मियों की पहचान बंगरा गांव निवासी प्रभाकर कुमार सिंह और दिवाकर कुमार रंजन के रूप में हुई हैं। जख्मियों के अनुसार, सन 2020 में आरोपियों ने उनकी खाद की दुकान से चार हजार रुपए का सामान खरीदा था, लेकीन उसके पैसे आज तक आरोपियों ने उन्हे नहीं लौटाया और पैसे वापस मांगने पर आरोपी उन्हे गाली भी देता था।
गोपालगंज : उधारी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, दो घायल।
Add DM to Home Screen