गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचिया गांव में रविवार को एक गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक महिला बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने महिला को तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला की पहचान 40 वर्षीय सीमा देवी के रूप में हुई हैं। खबर के अनुसार महिला रसोई घर में गैस पर चाय बना रही थी,उसी दौरान सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा और गैस सिलेंडर तक आग पहुंचने से वह ब्लास्ट हो गया।
गोपालगंज : गैस सिलेंडर के ब्लास्ट से महिला झुलसी, गैस का रिसाव होने से हुआ हादसा।
Add DM to Home Screen