गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में स्थित इशुआपुर गांव में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय निक्की देवी के रूप में हुई है। दूसरी तरफ मृतका के पिता ने उनके दामाद अरविंद मिश्रा के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, मृतका के पति का उसकी भाभी से अवैध संबंध था, जिसका विरोध करने पर मृतका को प्रताड़ित किया जाता था।
गोपालगंज : फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, पति पर लगा हत्या का आरोप।
Add DM to Home Screen