गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र में स्थित पिपराही नदी के पुल के पास से टॉप टेन अपराधियों में शामिल एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा और 03 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान फैसल मियां के रूप में हुई है। बता दें कि आरोपी अरना ज्वेलरी दुकान डकैती कांड का वांछित है और अगस्त 2022 में झिरवा पंचायत के मुखिया पर भी आरोपी ने अपने साथियों के मिलकर फायरिंग की थी।
गोपालगंज : टॉप 10 अपराधियों में शामिल आरोपी गिरफ्तार।
Add DM to Home Screen