गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में स्थित अम्बेडकर चौक के पास एक बाइक सवार युवक को कार सवार लोगों ने चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जख्मी युवक की पहचान प्रभु कुमार के रूप में हुई हैं। युवक के अनुसार, चार दिन पहले उसका किसी के साथ विवाद हुआ था। उसी विवाद के चलते मारने के लिए यह हमला करवाया गया हैं। बयान के आधार पर पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
गोपालगंज : कार सवार लोगों ने चाकू से युवक पर किया हमला।
Add DM to Home Screen