शनिवार को गोपालगंज में सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित करके आयुष्मान भव: कार्यक्रम की शुरुआत की, इस कार्यक्रम में कई स्वास्थ्यकर्मियों और अस्पताल प्रशासन मौजूद रहे। देश के आम नागरिकों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से आयुष्मान भव: अभियान की शुरुआत की गई, जो आगामी दो अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड बनने से वंचित लोगों के घर जाकर ग्रामीण क्षेत्रों के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों या फिर आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने का काम किया जाएगा, ताकि आयुष्मान कार्ड धारकों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मिल पाए।
गोपालगंज : आयुष्मान भव: कार्यक्रम का आयोजन, घर-घर जाकर बनाया जाएगा हेल्थ कार्ड।
Add DM to Home Screen