गोपालगंज के बंजारी स्थित पुलिस लाइन के पास हार्ट एंड डायबिटीज अस्पताल द्वारा विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली सह प्रभात फेरी निकाली गई, जिस दौरान कई समाजसेवी डॉक्टर और स्थानीय लोग भी शामिल हुए थे। हृदय दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में हृदय रोग से बचाव को लेकर जागरूकता संदेश दिया गया। डॉ अरविंद कुमार ने इस कार्यक्रम में कहा कि भारत में 25 प्रतिशत मृत्यु का कारण हृदय रोग है। इसलिए लोगों को नियमित योग, व्यायाम और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। साथ ही तंबाकू और शराब से परहेज करना चाहिए।
गोपालगंज : विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता रैली, सह प्रभात फेरी निकाली गई।
Add DM to Home Screen