गोपालगंज : आईपीएस अधिकारी बनकर युवक से लूट की कोशिश।


Gopalganj: Attempts to loot youths by becoming IPS officers.

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में स्थित सरेया वार्ड नंबर दो मोहल्ले में तीन युवक एटीएम से रुपए निकालने के लिए गए थे। वापस आते वक्त रास्ते में गांजा व शराब के नशे में धुत कुछ 6–7 लोगों ने खुद को आईपीएस ऑफिसर बता कर उनका आधार कार्ड चेक किया और कार्ड को जाली बता कर उनसे पांच सौ रुपए की मांग करने लगे। रुपए देने से इन्कार करने पर आरोपियों ने ईंट, चाकू व कड़ा से युवकों पर हमला किया और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जख्मी युवकों की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर निवासी 23 वर्षीय सलीम सकिल, 21 वर्षीय फिरोज अंसारी और 20 वर्षीय सुबोजीत रवि राज के रूप में हुई हैं। 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen