सेना की जमीन लीज पर देने के पर ED की टीम ने कुचायकोट ब्लॉक प्रमुख के भाई राजेश राय के यह छापेमारी की। इस दौरान ईडी की टीम ने परिवार के लोगो से गहन पूछताछ की तथा जमीन से संबंधित कागजातों की जानकारी ली। इस तरह हुई ED की अचानक छापेमारी की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। इस तरह लगभग 5-6 घंटे तक चली छापेमारी में किसी को भी घर से बाहर जाने की परमिशन नहीं थी। टीम अपने साथ जमीन से संबंधित कागजातों को जब्त कर ले गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुचायकोट ,ग्राम बनतैल निवासी राजेश राय के पिता स्व जगदीश राय झारखंड के जमशेदपुर कार्यरत थे। इसी दौरान वे 22 कट्टा जमीन खरीदा था। जिसकी जानकारी उनके परिजनो को भी नहीं थी। जानकारी के अनुसार जमशेदपुर से कोई आदमी राजेश राय के घर पहुंचा और जमीन लीज पर देने की मांग की ,राजेश राय ने ये जमीन दे दी। उसके बाद बाद पता चला की ये जमीन सेना की है।
Add DM to Home Screen