गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में भाई के फटकार से नाराज होकर बहन ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। परीजनों को इस मामले का पता चलते ही उन्होंने तुरंत युवती को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहा उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर की देखरेख में किया जा रहा हैं।
गोपालगंज : भाई के फटकार से नाराज बहन ने खाई कीटनाशक, हालत गंभीर।
Add DM to Home Screen