इन दिनों गोपालगंज में खुदाई के दौरान मूर्ति मिलना आम बात हो चुकी हैं। इसी बीच खबर मिली कि शनिवार की देर शाम गोपालगंज के कुचायकोट प्रखड़ में स्थित गोपालपुर थाने के सोनिकपुर गांव के खेत में खुदाई के दौरान एक ओर प्राचीन मूर्ति मिली है। हालांकि यह मूर्ति भगवान ब्रह्मा की है या फिर भगवान विश्वकर्मा की है इसकी जानकारी में ग्रामीण जुटे हुए हैं। इस मूर्ति में विभिन्न तरह की आकृतियां उकेरी गई हैं। तो वही मूर्ति की सुरक्षा में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने चौकीदार को तैनात कर दिया है।
गोपालगंज : खेत में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्ति।
Add DM to Home Screen