सोमवार को गोपालगंज के अंबेडकर भवन में 51वां जिला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बाल विवाह जागरूकता और दहेज प्रथा को लेकर बेहतरीन रंगोली बनाई और प्रतिभागियों द्वारा एक कला की प्रस्तुति भी पेश की गई थी। डीडीसी, एडीएम समेत कई वरीय अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। बताया जाता हैं कि दो अक्टूबर 1973 में सारण से अलग होकर गोपालगंज जिला की स्थापना की गयी थी। जिसके बाद से हर वर्ष इस दिन को जिले का स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
गोपालगंज : 51वां जिला स्थापना दिवस का आयोजन।
Add DM to Home Screen