गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में स्थित थावे रोड बस स्टैण्ड के पास राजेन्द्र नगर में पुलिस ने 2 शराब तस्करों को चोरी की स्कॉर्पियो के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस ने चोरी के स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार हुए तस्करों की पहचान सीवान के बड़हिया गांव निवासी एहसानुल हक और नेपाल के निवासी रामकुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उन्हे गुप्त सूचना मिली थी कि शराब तस्कर BR01 FA1010 नंबर वाले एक सफेद रंग के स्कार्पियो में नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कबिलासवा होते हुए अम्बेडकर चौक के तरफ आ रहे है। इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कारवाई की है।
गोपालगंज : चोरी के स्कॉर्पियो से शराब की तस्करी, 2 आरोपी गिरफ्तार।
Add DM to Home Screen