भाजपा ने मनाया लाठी चार्ज के विरोध में काला दिवस, गोपालगंज में डिप्टी सीएम और सीएम का पुतला फूका।


BJP celebrated the protest against lathi charge, black day, deputy CM and CMs effigy in Gopalganj.

शुक्रवार को पटना में भाजपा नेताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गोपालगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। जहा भाजपा नेताओं ने हाथों में काला पट्टा लगाकर शहर के विभिन्न मार्गो पर विरोध प्रदर्शन किया और मौनिया चौक पर सीएम और डिप्टी सीएम का पुतला भी दहन किया। बता दें कि नई शिक्षक नियमावली, तेजस्वी यादव के ऊपर चार्जशीट और 10 लाख रोजगार देने के वादे से मुकरने के कारण गुरुवार को बीजेपी ने विधानसभा मार्च निकाला था। तब पुलिस ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था। उस दौरान एक भाजपा नेता की मौत हुई थी।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen