बिहार के गोपालगंज जिले में एक मासूम बच्चे की बिजली से झुलसकर मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर जाम लगाया। ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की और लापरवाही का आरोप लगाया। मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित होकर पहले हथुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाने गए और वहां से इंकार करने पर सड़कों पर प्रदर्शन करने लगे। विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश दिखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बालक बकरी चराते समय तार के चपेट में आया था लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बिहार के गोपालगंज जिले में बिजली के तार से झुलसकर मासूम बच्चे की मौत
Add DM to Home Screen