गोपालगंज में जनता दल यूनाइटेड द्वारा चलाए जा रहे ग्राम संसद सद्भाव की बात कार्यक्रम का आयोजन गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के खवासपुर पंचायत में किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सह 111 गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल ने अपनी बात रखी। उनके अनुसार इंडिया गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव की एकजुट के सूत्रधार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रयास अब रंग लाने लगा है। देश में सिर्फ वही एक नेता है, जिनकी स्वच्छ छवि बेदाग है। मुंबई में आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन के तीसरी बैठक वह उद्देश्य में सफल होते दिख रहे है। बता दे की इस कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष शिवजी ठाकुर , प्रखंड संगठन प्रभारी हरे राम कुशवाहा, पंचायत संगठन प्रभारी पान मोहम्मद समेत कई अन्य लोग शामिल थे।
गोपालगंज में ग्राम संसद सद्भाव की बात कार्यक्रम आयोजित की गई।
Add DM to Home Screen