बिहार के गोपालगंज जिले में कटेया थाना क्षेत्र के भोरे मुख्य मार्ग पे दो बाइक के जबरदस्त टक्कर में एक एक अस्पताल क्लर्क की मौत हो गई। बताया जा रहा है की कलर्क अस्पताल से घर अपने भतीजे के साथ बाइक से लौट रहे थे तभी सामने से एक बाइक ने टक्कर मार दिया जिसमे घटना अस्थल पे ही उनकी मौत हो गई तथा उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सहायता से उनके भतीजे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, और बाइक चालक के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर लिया है।
अस्पताल से घर लौटते समाय कलर्क की सड़क दुर्घटना में मौत।
Add DM to Home Screen