कामकाज स्थगित रखने पर बार काउंसिल ने अधिवक्ता संघों पर नाराजगी जताई।

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सचिव अंकज मिश्रा ने अदालतों में शोक प्रस्ताव कर कामकाज स्थगित रखने के मामले में सुल्तानपुर के सभी अधिवक्ता संघों को पत्र जारी कर नाराजगी जताई है। खबर के अनुसार, इस पत्र बार काउंसिल के सचिव ने कहा है की अधिवक्ता और उनसे संबंधित परिवार या रिश्तेदार की मृत्यु पर आए दिन शोक प्रस्ताव की सूचनाएं सामने आती है और शाम साढ़े तीन बजे इससे अलग हाईकोर्ट में शोक प्रस्ताव होता है। इसलिए, समस्त अधिवक्ता संघों को निर्देश दिया जाता है कि दिन भर काम बाधित न करके शोक प्रस्ताव शाम साढ़े तीन बजे से किया जाए। 

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

किसान मोर्चा के नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त।

शनिवार को अयोध्या के मवई मंडल में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बल्ले ने अपने मोर्चे का विस्तार करते हुए रसूलपुर गांव के निवासी हरिशंकर यादव को किसान मोर्चा का नया मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। साथ ही, संजय जायसवाल को जिला मंत्री और कछिया गांव के निवासी शंकर दयाल साहू को किसान मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया गया है। तो वही, भाजपा पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह द्वारा इन सभी नवनियुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। 

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

सिक्किम के राज्यपाल पहुंचे सुल्तानपुर।

रविवार की शाम को सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुल्तानपुर पहुंचे, जहा जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आरए वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, सुशील त्रिपाठी और विधायक राजेश गौतम ने उनका स्वागत किया। खबर के अनुसार, सोमवार को सुल्तानपुर के एमजीएस इण्टर कॉलेज में स्थित क्षत्रिय भवन सभागार में डॉ. एमपी सिंह की कृतियां काव्य-संग्रह और यात्रा संस्मरण लोकार्पण समारोह सहित कृति-चर्चा कार्यक्रम के वह मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही, सांसद व लेखिका मेनका संजय गांधी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगी।

India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

पीड़ित महिला ने कोर्ट में थानाध्यक्ष समेत पर 14 पर केस की अर्जी दी।

गुरुवार को एक पीड़ित महिला ने करौंदीकला के थानाध्यक्ष अकरम खान समेत 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बटेश्वर कुमार की कोर्ट में शरण ली है। जिसके बाद कोर्ट ने महिला की याचिका पर थानाध्यक्ष से मामले में रिपोर्ट तलब कर 15 फरवरी को सुनवाई नियत की है। बता दे की, बीते एक नवंबर को 13 आरोपियों ने पीड़ित महिला सन्तोषा देबी के पिता हौंसिला प्रसाद का अपहरण कर उसके तीन दिन बाद उनकी संपत्ति की लिखा पढ़ी करा ली और इसके बाद से हौंसिला प्रसाद का पता नही चला। पीडिता ने कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष मो. अकरम खान से कई बार शिकायत की, लेकिन थानाध्यक्ष ने कोई कारवाई …

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

हत्याकांड के आरोपी की जमानत खारिज।

गुरुवार को सुल्तानपुर के सेशन जज जेपी पांडेय ने चांद बाबू हत्याकांड के आरोपी मो.अफसर की जमानत खारिज कर दी है। वादी के निजी वकील अरविंद सिंह राजा से मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश में 27 जून 2019 की शाम को दीवानी कोर्ट के निकट जलकल परिसर में सरेशाम गोली मारकर चाँद बाबू की हत्या की गई थी। जिसके बाद मृतक चांद बाबू की मां किश्वरजहाँ की तहरीर पर मो. सफदर, शमशाद, शमीम, अफसर, मो, मो. अयूब, मुशीर अहमद, एजाज, और टीटू पर हत्या सहित षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज किया गया था। हांलाकी, जेल में बन्द  गोसाईंगंज थाना के सिरवारा गांव का निवासी आरोपी मो.अफसर की भूमिका को गंभीर मानते हुए कोर्ट ने जमानत की अर्जी खारिज …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

RSS-विहिप ने मंदिर आंदोलन से जुड़े सेनानीयों को रामलला के दर्शन करवाने के लिए बनाया योजना।

संघ परिवार और विहिप समेत भाजपा की ओर से रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर आंदोलन के सेनानीयों को आईआरसीटीसी लो दर्शन यात्रा की योजना बनाकर राम मंदिर दर्शन के लिए लाया जा रहा है। सोमवार को आस्था स्पेशल के जरिए राम मंदिर आंदोलन के सेनानीयों को आयोद्धा के राम मंदिर लाया गया था और इनसे कोई रेलवे टिकट नहीं लिया गया था। यात्रा के दौरान उन्हे ट्रेन से सम्बन्धित बुकिंग आईडी कार्ड दिया गया था। हांलाकी, एसी व नॉन एसी बुकिंग बर्थ के लिए इन यात्रियों ने संगठन की योजना में तीन हजार व 25 सौ रुपए जमा करवाया था।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen