संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला ट्रक के खालसी का शव।

गुरुवार को अयोध्या के थाना कैंट के पयागपुर पास नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक के खलासी का शव बरामद किया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगो से इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई सूर्य प्रकाश शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार, खलासी की पहचान हैदरगंज के निवासी विनोद कुमार के रुप में हुई है और प्रारम्भिक जांच में यह सामने आया है की मृतक नशे का आदी था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

फ्लिपकार्ट के कार्यालय में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

मंगलवार दो पुलिस ने गोपालगंज के अरार मोड़ के समीप स्थित फ्लिपकार्ट के कार्यालय में 14 जनवरी को हुई लूटपाट के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र में स्थित शेख टोली गांव के निवासी सरफराज अली और मो. अजरुद्दीन के रूप में हुई है। बता दे की, इसी चोरी के मामले में तीन दिन पूर्व भी पुलिस ने संतोष गिरि नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों ने फ्लिपकार्ट के ऑफिस में घुस कर सभी कर्मियों को बंधक बनाकर लॉकर से एक लाख 23 हजार 612 रुपए और दो मोबाइल लूट लिए थे।

Crime Ghaziabad India Local News Uttar Pradesh

45 दिवसीय रागोत्सव में शामिल हुए असम के प्रसिद्ध गायक।

राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र व संगीत नाटक अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोद्धा में शुरू हुए 45 दिवसीय रागोत्सव में मंगलवार को असम के प्रसिद्ध गायक गुणीन्द्र नाथ ओझा ने अपने मधुर भजनों से और सूफी पदों के गायन से श्रोताओं को भाव विभोर किया। साथ ही, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित 75 वर्षीय खेमराज सहित उनके दल ने जम्मू का प्रसिद्ध लोकनृत्य कुद प्रस्तुत किया और लोक नाट्य शैली में धनुष भंग और परशुराम लक्ष्मण संवाद पंकज दर्पण अग्रवाल के निर्देशन में मुरादाबाद से आए दल ने प्रस्तुत किया था।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

अधिकारी द्वारा संगठन से वार्ता न करने पर सफ़ाईकर्मचारियों की हड़ताल।

मंगलवार को अयोध्या में उप्र सफाई मजदूर संघ की ओर से एक बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन नगर निगम के किसी अधिकारी द्वारा संगठन से वार्ता न करने और नगर निगम प्रशासन को अपनी प्रमुख मांगों को लेकर दिए गए प्रत्यावेदन पर कोई सकारात्मक निर्णय न लेने पर सफ़ाईकर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। उप्र सफाई मजदूर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव से मिली जानकारी के अनुसार, पांच फरवरी को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर नगर निगम प्रशासन ने वार्ता का समय दिया था, लेकिन अपराह्न तीन बजे तक नगर निगम प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनसे बात करने नहीं पहुंचा। 

Ayodhya India Issues Local News Uttar Pradesh

दो माह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना के मामले में अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज।

सुल्तानपुर के कादीपुर थाने में दो माह पूर्व हुए सड़क दुर्घटना के मामले में एक अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। खबर के अनुसार, बुधवार को पीड़ित के पुत्र रामसुख प्रजापति द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है की अंबेडकर नगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र में स्थित बिश्रामपुर गांव के निवासी सोमई प्रजापति को 7 दिसंबर 2023 को कोतवाली के सरैया मुस्तफाबाद गांव के पास अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उन्हे गंभीर हालत में अंबेडकर नगर में भर्ती करवाया गया।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

मुख्य द्वार के अलावा राम मंदिर में बनेगे चार और द्वार।

अयोध्या के राम मंदिर का मुख्य द्वार जन्मभूमि पथ पर मौजूद है, लेकिन इसके अलावा मंदिर के चारों ओर अलग-अलग दिशाओं में अतिरिक्त रुप से चार द्वार बनाए जाएंगे और भवन निर्माण समिति के अनुमोदन के बाद इस योजना को तीर्थ क्षेत्र ने भी हरीझंडी दे दी है। तो वही, उ. प्र. राजकीय निर्माण निगम को इस परियोजना का जिम्मा सौंपा गया है और इन द्वारों के निर्माण के लिए चिह्नित स्थानों की नाप-जोख के साथ यूपीआरएनएन के अभियंता आगणन तैयार करेंगे। जिसके बाद उस डिजाइन को तीर्थ क्षेत्र के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

500 दर्शकों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, यज्ञशाला और गौशाला के निर्माण को मिली मंजूरी।

सोमवार को श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र की भवन निर्माण समिति की बैठक में ऑडिटोरियम, यज्ञशाला और गौशाला के निर्माण को लेकर गहन विमर्श के बाद समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा मिश्र से मिली जानकारी के अनुसार, मार्च 2024 तक पब्लिक फैसिलिटी सेंटर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा और इसके बीच पीएफसी की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। साथ ही, लॉकरों की संख्या में बढ़ोतरी और एक अतिरिक्त तल का भी निर्माण करवाया जाएगा, जहा एक हजार यात्रियों के विश्रामालय की व्यवस्था होगी। 

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen