रहस्यमय परिस्थितियों में यूट्यूब ब्लागर की मौत।

सोमवार की रात को रहस्यमय परिस्थितियों में सुल्तानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र मे स्थित सीताकुंड मोहल्ले की निवासी विजय लक्ष्मी का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला, जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों में अपना भाग्य अजमाने के बाद बेहतर परिणाम न मिलने पर मृतका कई दिनों से अवसाद में रहती थी और उसने ध्रूमपान भी ज्यादा करती थी। बता दे की, मृतका एक चर्चित अभिनेत्री ,यूट्यूब ब्लागर, सिंगर, पटकथा लेखिका थी और उन्होंने फिल्म रिवाल्वर रानी में भी कंगना रणावत के साथ काम किया था।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

दो दिवसीय लोक कला संगीत महोत्सव में कलाकारों की प्रस्तुति।

सोमवार को सुल्तानपुर के नगर पंचायत कोइरीपुर में स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर सिहौली के प्रांगण में कविवर पंडित राम नरेश त्रिपाठी लोक कला संगीत का दो दिवसीय महोत्सव पंडित राम आसरे मिश्र शिक्षण संस्थान पारम्परिक लोक नाट्य कला केंद्र कोइरीपुर के संयोजन में आयोजित किया गया था, जहा मां सरस्वती एवं कविवर पंडित राम नरेश त्रिपाठी को मुख्य अतिथि जय प्रकाश गुप्ता ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तो वही, इस कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा लोक गायन को लोगों ने खूब सराहा।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

न्यायालय के आदेश पर पटरंगा पुलिस ने फर्म मालिक पर मुकदमा दर्ज किया।

शनिवार को अयोध्या के न्यायालय के आदेश पर पटरंगा पुलिस ने ऋण अदा न करने पर वर्मा आयरन उद्योग के मालिक शक्ति सिंह वर्मा पर मुकदमा दर्ज किया है। खबर के अनुसार, न्यायालय में  ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त क्षेत्रीय कार्यालय बाराबंकी की शाखा डिलवल के प्रबंधक द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है की आयोद्धा के जनपद प्रखंड में स्थित बेलहरी गांव के निवासी शक्ति सिंह वर्मा ने वर्मा आयरन उद्योग नाम से एक प्रतिष्ठान खोल कर 15 जनवरी 2010 में उसके लिए बैंक से 10 लाख रुपए लोन लिया था, लेकिन नोटिस के बावजूद उन्होंने ऋण अदा नहीं किया था।

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

कुलदीप कोरी हत्याकांड को लेकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा।

बीते चार फरवरी की सुबह गोसांई के पुरवा में स्थित एक कच्ची सड़क के किनारे सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में स्थित महमूदपुर के निवासी कुलदीप कोरी का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया था। जिसके बाद मृतक के मामा की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की थी और जांच के दौरान पुलिस को पता चला की करीब दो वर्ष से मृतक की पत्नी पूजा का नानेमऊ के निवासी हरीश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसलिए, पूजा ने अपने प्रेमी व उसके सहयोगी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। अब इसी मामले में पुलिस ने शनिवार को हत्या में शामिल मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

कड़ी सुरक्षा के बीच माघ मेले की शुरुआत।

 राम मंदिर निर्माण के बाद पहली बार लग रहे माघ मेले में भीड़ जुटने की सम्भावना है,जिसको ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने लोगों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है। वही अयोध्या में भी मौनी अमावस्या को देखते हुए लाखों की सख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जहां भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए चुनौती बन सकता हैं। शनिवार को मध्य मौनी अमावस्या तिथि पर लाखों की संख्या में अयोध्या में रामलला के दर्शनार्थियों की भीड़ लगने वाली है और इस दिन पूर्वांचल के श्रद्धालु सरयू नदी के पुण्य सलिल में डुबकी लगाने आने वाले है। साथ ही, इस …

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

चिकित्सक घनश्याम तिवारी की हत्या के मामले में आरोपी को मिली जमानत।

शुक्रवार को सुल्तानपुर के हाईकोर्ट ने संविदा चिकित्सक घनश्याम तिवारी की हत्या के मामले में जेल में बन्द आरोपी विजय नारायण सिंह को जमानत दे दी है और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने इस मुकदमे का ट्रायल जल्द करने का निर्देश दिया है। बता दे की, हाईकोर्ट ने चार अक्टूबर से जेल में बन्द आरोपी विजय नारायण की जमानत पर सुनवाई के दौरान गवाहों के बयानों और अन्य भूमिका पर गौर करने के बाद 25 हजार के दो जमानतनामे और निजी मुचलके पर उच्च न्यायालय ने उसकी जेल से रिहाई का आदेश दिया है। हांलाकी, इस हत्याकांड के अन्य आरोपी सहित अजय नारायण सिंह, उसके पिता जगदीश नारायण सिंह की …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

पुलिस रिपोर्ट को खारिज कर कोर्ट ने अग्रिम विवेचना का आदेश दिया।

सुल्तानपुर के सीजेएम बटेश्वर कुमार ने घर में घुसकर मारपीट, हत्या की धमकी व अन्य आरोपों से आरोपी को दी गई क्लीन चिट को रद्द कर पुलिस को अग्रिम विवेचना का आदेश दिया है। खबर के अनुसार, बीते साल सुल्तानपुर के लम्भुआ थाना क्षेत्र में स्थित केशवपुर के निवासी वादी अनिल कुमार के घर निर्माण के समय आरोपी दिनेश समेत चार लोगों ने उनके घर का सामान नष्ट कर उनसे मारपीट की थी। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था, लेकिन पुलिस ने विवेचना में आरोपियों को क्लीन चिट देते हुए फाइनल रिपोर्ट अदालत में पेश की थी।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen