महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में अमित शाह की सुनवाई टली।

शनिवार को सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ दायर मानहानि केस की सुनवाई फिर से टल गई है और दो मार्च को कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने अगली सुनवाई नियत की है। बता दे की, 22 फरवरी 2018 को गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल और विनय मालवीय के खिलाफ यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने परिवाद दायर किया था। क्युकी, 10 जून 2017 को गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

परीक्षा केंद्र बदलने से सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित।

उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ के तत्वावधान में 15 फरवरी से संचालित संस्कृत विद्यालयों के पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष सहित उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है, जो 29 फरवरी तक चलेंगी। इस परीक्षा में अयोध्या के ढ़ाई दर्जन विद्यालयों सहित महाविद्यालयों के करीब दो हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होने वाले थे, लेकिन अयोध्या कैंट के इंटर कालेजों में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होने के कारण सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। खबर के अनुसार, अयोध्या धाम के दो विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाने से इन्कार करने के बाद अयोध्या कैंट के इंटर कालेजों को परीक्षा केंद्र बना दिया गया था।

Ayodhya India Issues Local News Uttar Pradesh

एमपी के मुख्यमंत्री पर अखिलेश यादव की टिप्पणी से को लेकर भाजपा ने माफी की मांग उठाई।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर टिप्पणी करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी कड़ी निंदा की और माफी मांगने की मांग उठाई है। तो वही, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व सुल्तानपुर जिला महामंत्री व सांसद विकास समिति के सदस्य प्रदीप यादव ने भी अखिलेश यादव द्वारा किए गए टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की, अखिलेश यादव एक परिवारवादी नेता हैं और  सीएम डॉ मोहन यादव के पिता राजनीति में नहीं थे। वह अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और परिश्रम के दम पर मुख्यमंत्री बने हैं।

India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

महगाई और बेरोजगारी पर वाम दल का प्रदर्शन।

गुरुवार को अयोध्या के जिला मुख्यालय तहसील सदर पर वामदलों ने भ्रष्टाचार, मंहगाई, बेरोजगारी, संविधान व लोकतंत्र पर बढ़ते हमलों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी जोरदार आवाज बुलंद की। तो वही, सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया की अमृत काल की बात कह कर पूरे देश में भाजपा सरकार अन्याय का राज चला रहे है और एमएसपी की कानूनी गारण्टी के साथ अन्य मांगों को लेकर आन्दोलन कर रहे किसानों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रहे है। साथ ही, पुरानी पेंशन की मांग कर रहे कर्मचारी, रोजगार की मांग कर रहे नौजवान, अधिकारों की मांग कर रहे मजदूर और सुरक्षा की मांग कर रहीं महिलाओं …

Ayodhya India Issues Local News Uttar Pradesh

ग्राम पंचायत सचिवालय भवन पर कार्यरत लिपिक का अवैध कब्जा है।

आयोद्धा के सोहावल तहसील क्षेत्र में स्थित साल्हेपुर निमैचा के ग्राम पंचायत सचिवालय भवन पर कार्यरत लिपिक का अवैध कब्जा है, जो सचिवालय भवन पर अपने परिवार समेत रह रहे है और नगर पंचायत के चेयरमैन व अधिशाषी अधिकारीयों को इस बारे में शिकायत करने के बाद भी वह लोग बेपरवाह दिख रहे है। हांलाकी, भाकियू के प्रदेश सचिव व वार्ड संख्या चौदह के सभासद फरीद अहमद द्वारा एसडीएम सोहावल को ज्ञापन के माध्यम से शिकायत करने के बाद डीएम ने खाली पड़े मिनी ग्राम सचिवालय को सरकारी रसद खाद्य विभाग द्वारा अनाज वितरण दुकान के रूप में इस्तेमाल करने का आदेश जारी किया है। बावजूद इसके नगर पंचायत के अधिकारी भवन का हस्तांतरण …

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

राम मंदिर में की गई नई व्यवस्था, जानिए रामलला की आरती का पास कैसे हासिल करे?

आयोद्धा के राम मंदिर में पहली बार पर्दा हटाकर रामलला की मंगला आरती की गई है और किसी भी वैष्णव मंदिर में यह परम्परा नहीं है। रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येन्द्र दास शास्त्री से मिली जानकारी के अनुसार, माता सीता के साथ एक मर्यादा का बंधन होने के कारण पर्दा नहीं हटाया जा सकता है, लेकिन राम मंदिर में पांच वर्ष के बालक स्वरूप में रामलला विराजमान हैं और वहा माता सीता मौजूद नहीं है। इसलिए, पर्दा हटाया गया है। इसके साथ ही मंगला आरती और शयन आरती को लेकर 100-100 लोगों के लिए दर्शन पास की व्यवस्था लागू की गई है और यह पास ऑन लाइन, ऑफ लाइन दोनों तरीके से प्राप्त कर सकते …

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं को मिला प्रमाणपत्र।

जून 2023 में राजकीय इंटर कालेज सुल्तानपुर में आयोजित एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा में सुल्तानपुर के जनपद प्रखंड में स्थित दस विद्यालयों से उच्च प्राथमिक के 45 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था और इस परीक्षा में तीन बच्चे उत्तीर्ण हुए थे। तो वही, परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले यह तीनों बच्चे मोतिगरपुर क्षेत्र में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय राघवपुर से पंकज और उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथाना से धीरज श्रीवास्तव, आजाद कुमारी है, जिन्हे गुरुवार को प्रमाणपत्र दिया गया।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

पूर्व विधायक अनूप संडा के मामले में कोर्ट ने आरोपी का वारंट रद्द किया।

गुरुवार को सुल्तानपुर के एमपी/एमएलए कोर्ट में पूर्व विधायक अनूप संडा समेत 34 के खिलाफ जारी मुकदमे में फरार आरोपी सहाबुद्दीन उर्फ इरफान ने सरेंडर किया था। जिसके बाद अधिवक्ता महेन्द्र प्रसाद शर्मा द्वारा आरोपी का वारंट रद्द करने की मांग उठाने के बाद कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने वारंट रद्द किया और 19 फरवरी को कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख नियत की है। बता दे की, दो सितंबर 2008 को शहर के ख्वाजा कांप्लेक्स के सामने हाईवे जाम कर खराब विद्युत व्यवस्था के खिलाफ सपाइयों ने प्रदर्शन किया था, तब पुलिस ने पूर्व विधायक अनूप सण्डा, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, रवींद्र तिवारी, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सबलू,, रिजवान सहित 34 …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

फर्जी तरीके से पीएम आवास की धनराशि हड़पने का मामला आया सामने।

आयोद्धा के सोहावल प्रखंड में स्थित मसिनियां गांव से फर्जी तरीके से पीएम आवास की धनराशि हड़पने का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार, मसिनियां गांव के निवासी राम बरन ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित डूडा के अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि मसिनियां गांव के निवासी संजय कुमार ने दूसरे की जमीन का फोटो दिखाकर पीएम आवास योजना की पहली किस्त पचास हजार रुपए और कृष्ण कुमार के निर्माणाधीन अधूरे मकान का फोटो दिखा कर दूसरी किस्त डेढ़ लाख रूपए अपने नाम किया है। जबकि पहले से संजय कुमार के पास दो मंजिला मकान मौजूद है।

Ayodhya India Issues Local News Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen