श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में हो रही है परेशानी।

अयोध्या जनपद में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 13 परीक्षा केन्द्रों पर चल रही है और एक ही केन्द्र पर तीन से चार स्कूलों के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। उन्ही में से अयोध्या में स्थित महाराजा पब्लिक स्कूल परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों को श्रद्धालुओं की भीड़ का सामना करना पड़ता है और सैकड़ों बच्चों को दो से तीन कि.मी. पैदल चल कर इस केन्द्र तक पहुंचना पड़ता है। साथ ही, सुबह के समय ही लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ सड़कों पर मौजूद रहती है और ऐसे में परीक्षार्थियों को यातायात सम्बन्धी समस्याए झेलनी पड़ती है।

Ayodhya India Issues Local News Uttar Pradesh

जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों शोरों पर।

शनिवार को अयोध्या के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 के 22 नोडल अधिकारियों सहित सहायक नोडल अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई थी और इस बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को जिलाधिकारी ने  अपने-अपने से सम्बंधित कार्यो को गहनता से अध्ययन कर निर्वाचन की तैयारी करने का निर्देश दिया। साथ ही, विशेष रूप से जिलाधिकारी ने कार्मिकों की तैनाती, यातायात व्यवस्था सहित कर्मियों के प्रशिक्षण को बेहतर ढंग से कराने का आदेश दिया।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

सरकार के निर्देश के बावजूद कागजों पर अटकी रही मृदा परीक्षण की जांच।

खेतों की मिट्टी को बेहतर बनाने और फसलों की अच्छी उत्पादन के लिए मृदा परीक्षण बेहद जरूरी है, लेकिन सरकार द्वारा मृदा परीक्षण के लिए दिए गए निर्देश के बावजूद सुल्तानपुर के लंभुआ क्षेत्र में मृदा परीक्षण कागजों पर अटकी रह गई है। इसी वजह से लंभुआ क्षेत्र में स्थित कूर्मियाने रामपुर गांव के फसलों में कई रोग लग गए हैं। तो वही, किसानों के अनुसार, लगभग तीन साल पहले क्षेत्र के खेत की मिट्टी का परीक्षण किया गया था और लंभुआ में राजकीय बीज भंडार में तैनात एडिओ एजी से मृदा परीक्षण हुए किसानों की लिस्ट मांगने पर वह उपलब्ध नहीं करा पाए।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

चीनी मिल प्रशासन ने मिल बंद करने की भेजी नोटिस।

वर्तमान समय में चल रहे शादियों के सीजन के कारण चीनी मिल में पर्याप्त मात्रा में गन्ने की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसलिए, गुरुवार को सुल्तानपुर के मिल प्रशासन ने पेराई सत्र को बंद करने की पहली नोटिस जारी कर कहा की गन्ना आपूर्ति की शून्यता के कारण मिलगेट को 2 मार्च तक और बाहरी केंद्रों को 26 फरवरी तक बंद करने का प्रस्ताव है। तो वही, सुल्तानपुर के गोसाईंगंज प्रखंड में स्थित महादेवपुर गांव के गन्ना किसान दीपनारायण वर्मा से मिली जानकारी के अनुसार, गन्ना जिन किसानों के पास है, उनके पास पर्ची नहीं है और शिकायत के बावजूद इस मामले में मिल प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। साथ ही, अब तक तीस प्रतिशत गन्ना …

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

गोल्डेन जुबली राष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर 30 वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया।

37 वर्षों के बाद अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में स्वर्ण जंयती राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई, जहा कृषि जगत में सब्जी विज्ञान के क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाले 30 वैज्ञानिकों को विश्वविद्यालय के कुलपति ने अवार्ड देकर सम्मानित किया और उनमे 26 वैज्ञानिकों को आईएसवीएस फेलो अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। तो वही, गोल्डेन जुबली सेमिनार में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक एवं पदमश्री से सम्मानित डा. आर.एस परौदा भी मौजूद रहे।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई ठप पड़ गई।

आयोद्धा के सोहावल प्रखंड पर स्थित नगर पंचायत खिरौनी की प्रमुख सुचित्तागंज बाजार में चल रही अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई ठप पड़ चुकी है। बता दे की, लखनऊ-अयोध्या रेल खंड के सोहावल रेलवे क्रासिंग से शुरू होकर सोहावल चौराहे तक वाहनों की भीड़, सब्जी, ठेले, पान की गुमटी आदि के अतिक्रमण के बीच सड़क जाम की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है। इससे निबटने के लिए महीना भर पहले नगर पंचायत के ईओ सचिन कुमार ने अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान शुरू की थी, लेकिन दो दुकानों व कुछ रेड़ी दुकानदारों पर बुलडोजर चलने के बाद कार्रवाई बंद हो गई। 

Ayodhya India Issues Local News Uttar Pradesh

3098 परीक्षार्थी नहीं हुए परीक्षा में शामिल।

गुरुवार से जनपद के 116 परीक्षा केदो पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित वर्ष 2024 की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुचारू व्यवस्थाओं के बीच शुरू हो चुका है, लेकिन पहले दिन की परीक्षा में ही 3098 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार आर्य से मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा केन्द्रों के बाहर  परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद उन्हे परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया और किसी भी केन्द्र पर कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा नहीं गया। हांलाकी, हाई स्कूल के कुल 42989 पंजीकृत परीक्षार्थीयों में से 2365 बच्चों ने और इंटरमीडिएट के 36567 पंजीकृत परीक्षार्थीयों में से 733 परीक्षार्थी परीक्षा में …

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

चाकू का भय दिखाकर यौन संबंध बनाने की कोशिश।

विगत मंगलवार को गोपालगंज के विजयीपुर स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव की किशोरी के साथ एक युवक ने चाकू का भय दिखाकर यौन संबंध बनाने का प्रयास किया। पीड़िता की मां से मिली जानकारी के अनुसार, रात को उनकी बेटी अपने कमरे में सोई हुई थी, तब करौधी सहडिगरी गांव के निवासी शक्ति कुमार छत के रास्ते पीडिता के कमरे में घुसा और चाकू की नौक पर उसके साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया। साथ ही, पीडिता के विरोध करने पर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। हांलाकी, घर वालों ने सही समय पर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस ने छेड़खानी एवं पॉस्को एक्ट के तहत आरोपी …

Crime Ghaziabad India Local News Uttar Pradesh

24 घंटे के अंदर तीन आरोपी गिरफ्तार।

मंगलवार को अयोध्या के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में स्थित कुमारगंज मार्ग पर बेतवा नाले के पास पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है। थाना प्रभारी राजेश सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, डलई मऊ मजरे सैमसी गांव के निवासी शिवमंगल तिवारी ने अपने खेत में जो झटका लगाने वाली मशीन व सोलर पैनल लगाए थे, उसे चोरों ने सोमवार की रात को चोरी कर ली थी। जिसके बाद, पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को पकड़ लिया, आरोपियों की पहचान मेवालाल, नेम कुमार और शिवकुमार के रूप में हुई है।

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक में जमकर मारपीट।

अयोध्या के गोसाईंगंज प्रखंड में स्थित परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अपने दलित सहायक अध्यापक को लात घूसों से जमकर पीटा और इस घटना के बाद गोसाईगंज पुलिस को पीड़ित सहायक अध्यापक ने दलित उत्पीड़न सहित मारपीट की घटना से संबंधित लिखित तहरीर सौपी। हालांकि, अब तक पीड़ित सहायक अध्यापक की तहरीर पर न ही मुकदमा दर्ज हुआ है और न ही कोई समझौता हुआ। तो वही, पुलिस का कहना है कि शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी गई है। साथ ही, किन परिस्थितियों में मारपीट की घटना हुई इसकी जांच होने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen