सुल्तानपुर : इलाज के अभाव में गभर्वती महिला सहित बच्चे की मौत।

सुल्तानपुर में स्थित स्वशाषी राजकीय मेडिकल कालेज के अधीन जिला महिला अस्पताल में बुधवार रात 10 बजे गोसाईगंज थाना क्षेत्र की कटघर गांव निवासी 32 वर्षीय अम्बालिका नाम की एक गर्भवती महिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती हुई। प्रसव पीड़ा तेज होने पर परिजनों ने इमरजेंसी की ड्यूटी कर रही संविदा महिला चिकित्सक डॉ.अंजली पाठक, डॉ.अक्षय, नर्स नेहा, संविदा स्टाफ नर्स शालिनी और नर्स वंदना को बुलाया, लेकिन वह लोग गर्भवती महिला को देखने तक नहीं पहुंचे। जिस वजह से इलाज के अभाव में गभर्वती महिला सहित बच्चे के मौत हो गई। अब इस मामले में शुक्रवार को जिलाधिकारी कृत्तिका …

Crime Health India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : राम मंदिर निर्माण के लिए बढ़ाए गए कारीगर।

इस वर्ष 31 दिसंबर तक अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर के भूतल का निर्माण पूरा करने के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने कारीगरों की संख्या में बड़ा इजाफा किया है। खबर के अनुसार, अब तक जहा 2500 कारीगर मंदिर निर्माण का कार्य कर रहे थे, वहा अब 3500 कारीगर तीन पालियों में इस मंदिर का निर्माण कार्य पूरा करने में जुटे हुए हैं। तो वही, भवन निर्माण समिति ने भूतल के साथ प्रथम तल का भी निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। 22 जनवरी के बाद दर्शनार्थियों को सिर्फ भूतल के गर्भगृह में स्थापित होने वाले …

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : वायरलेस सेवा के स्थान पर मिशन क्रिटिकल संचार व्यवस्था लागू किया जाएगा।

मंगलवार को रामजन्मभूमि परिसर में स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक में मथुरा और काशी के रेड जोन में वायरलेस सेवा के स्थान पर मिशन क्रिटिकल संचार व्यवस्था लागू करने पर सहमति बन चुकी हैं। अब जल्दी ही इस व्यवस्था को अयोध्या के रामजन्मभूमि परिसर में भी लागू किया जाएगा। बता दें कि इस नए व्यवस्था के तहत साफ्टवेयर लोड कर मोबाइल फोन में ही वायरलेस हैंड सेट का रूप दिया जाएगा। क्योंकि आतंकी संगठनों की हिट लिस्ट में यह तीनों धार्मिक क्षेत्र हैं, इसलिए सुरक्षा अधिकारी इनकी सुरक्षा व्यवस्था को अत्याधुनिक बनाने में जुटे हुए हैं।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या: बसपा ने आयोजित की एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर।

बुधवार को अयोध्या के तारुन में स्थित ग्राम पंचायत चितावा में बसपा ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित की थी, जहा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेक्टर अध्यक्ष राम नारायण आजाद और संचालन अध्यक्ष रविंद्र भारती ने किया था। तो वही, इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का सपनों का भारत बनाने के लिए उनके पार्टी के कार्यकर्ता अनवरत संघर्ष कर रहे हैं। जब तक संविधान में प्रदत्त अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक देश के गरीबों का भला नहीं होगा।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : शौचालय निर्माण के लिए गोशैसिंहपुर ग्राम पंचायत के लोगों के खाते में पहुंची धनराशि।

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर प्रखड़ में स्थित दोस्तपुर ब्लाक के गोशैसिंहपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण के लिए डीपीआरओ को पत्र देकर धनराशि की मांग की थी और शौचालय निर्माण के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया था। जिसके बाद सेक्रेटरी की जांच में पात्र पाए गए लोगों के बैंक खाते में छह हजार रुपए प्रथम किश्त के रूप में पहुंच चुकी हैं। प्रथम किश्त पाने वाले ग्रामीणों में आनूपुर गांव की निवासी सावित्री, शान्ति, माया, कुसुम, सुधा समेत कई लोगों का नाम सामने आया है।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen