सुल्तानपुर: ट्रैक्टर चालित चारा मशीन में फंसकर चालक की दर्दनाक मौत।

शुक्रवार सुबह नौ बजे सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में स्थित गौरा गांव में ट्रैक्टर चालित चारा मशीन में फंसकर एक चालक की दर्दनाक मौत हुई है। मृतक की पहचान राजस्थान के भरतपुर जनपद प्रखंड के नगला जटमासी निवासी 50 वर्षीय नवल सिंह के रूप में हुई है। खबर के अनुसार, पुवाल कटाई के दौरान चालक का हाथ अचानक चारा मशीन के अंदर चला, जिससे उसका हाथ कट गया। ग्रामीणों ने चारा मशीन में फसे उसके हाथ को बाहर निकाला, लेकिन तब तक रक्तस्राव अधिक होने की वजह से चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Accident India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

नाबालिग लड़की को पबजी पर हुआ प्यार, राजस्थान से सुल्तानपुर पहुंची प्रेमिका।

पाकिस्तानी महिला सीमा और सचिन का ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आने के बाद भारत के दो प्रदेशों से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। खबर के अनुसार, पबजी खेलते-खेलते यूपी के युवक से राजस्थान की एक नाबालिग लड़की को प्यार हो गया और वह राजस्थान से यूपी अपने प्रेमी के पास भाग आई। नाबालिक के गायब होने के बाद राजस्थान पुलिस को परिजनों ने इसकी सूचना दी और तब सर्विलांस टीम ने सीओ सिटी शिवम मिश्रा के नेतृत्व में किशोरी को सुल्तानपुर से बरामद कर महिला थाना के सुपुर्दगी में रखा है।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या: कैदियों को जेल से रिहाई के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

गुरुवार को अयोध्या के विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज शैलेन्द्र सिंह यादव ने जिला कारागार का निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र को जमानत के बाद भी जेल से रिहा न होने वाले कैदियों से प्रार्थना पत्र प्रेषित कराने के लिए निर्देशित किया। बता दे की, प्रार्थना पत्र प्रेषित करने के बाद थाने से आर्थिक सामाजिक एवं सम्पत्तियों की लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के माध्यम से जांच कर कैदियों की रिहाई के लिए आवश्यक कार्यवाही किया जा सकेगा।

Ayodhya Crime General India Local News Uttar Pradesh

इंडिगो ने शुरू की गुजरात से अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट।

बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद-अयोध्या के लिए इंडिगो एयरलाइंस की नई हवाई सेवा आरंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। खबर के अनुसार, अहमदाबाद दिल्ली के बाद अयोध्या से जुड़ने वाला दूसरा प्रमुख शहर है और इसके बाद मुम्बई तीसरा प्रमुख शहर बन जाएगा। तो वही, इस कार्यक्रम के दौरान इंडिगो एयरलाइंस के स्पेशल डायरेक्टर आरके सिंह ने नई फ्लाइट के बारे में जानकारी देते हुए बताया की यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध रहेगी और अयोध्या से फ्लाइट संख्या 6ई112 की पहली उड़ान के पहले यात्री को बोर्डिंग पास भी प्रदान किया जाएगा।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या में हर जगह पर नहीं कर सकते गाड़ी पार्क, जानिए यूपी सरकार का निर्देश।

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए आयोद्धा आने वाले श्रद्धालुओं को सड़क किनारे वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं मिलेगी। अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण से मिली जानकारी के अनुसार, प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान होने वाली भीड़ को लेकर सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और अयोध्या के मंडलायुक्त सहित विकास प्राधिकरण को इस संबंध में निर्देश भेज दिया गया है। साथ ही, हाईवे व सड़कों पर टैक्सी, थ्री ब्हीलर गाड़ियां न खड़ी हो पाए इसके लिए लोक निर्माण विभाग सहित पुलिस विभाग की टीम पल-पल नजर रखेगी।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर: झोलाझाप डाक्टर की गलत इलाज के चलते शिशु की मौत।

मंगलावर की रात आठ बजे सुल्तानपुर के चांदा कस्बे के पट्टी रोड में स्थित अमरावती बाल चिकित्सालय में कोतवाली क्षेत्र के बरनी गांव के निवासी सोनी निषाद और अजय कुमार निषाद अपने चार माह के बालक को सर्दी जुकाम के कारण इलाज के लिए ले गए थे, जहा एक झोलाछाप डाक्टर के दवाई की ओवरडोज की वजह से शिशु की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में डाक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। तो वही, इस घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी अधीक्षक डॉ आरसी यादव ने चिकित्सक को डिग्री की प्रमाणित प्रतियां लेकर उपस्थित होने को कहा।

Crime Health India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : ग्राम प्रधान को धमकी देना पड़ा महंगा।

सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में स्थित श्रीरामपुर लमौली गांव में बने रहे खडंजा मार्ग को उखाड़कर ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी देना कुछ लोगों को बड़ा महंगा पड़ा। खबर के अनुसार, गांव में 600 मीटर खडंजा निर्माण कार्य किया जा रहा था, जहा गांव के ही शिव शंकर, विकास, डीके और हर्ष कुछ अज्ञात लोगों के साथ वहा पहुंचे और कार्य बाधित कर जगह जगह खडंजा खोद दिया। साथ ही ग्राम प्रधान व वहा पर मौजूद लोगों को गाली देते हुए असलहा लहराकर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद ग्राम प्रधान शिव नायक मौर्य ने सभी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सऊदी अरब का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार अयोध्या।

वैश्विक कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में भी सूर्यवंश की गौरवशाली भूमि आयोद्धा तेजी से आगे बढ़ रही है। अयोध्या के सीएम योगी आदित्यनाथ के अनुसार, जल्द ही सोलर सिटी के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में आयोद्धा का नाम दर्ज होने वाला है। इसलिए, सीएम योगी के दिशा-निर्देशन बनाई जा रही दुनिया की सबसे बड़ी सोलर पावर्ड स्ट्रीट लाइट्स लाइन नाम की इस विशिष्ट कार्ययोजना को पूर्ण करके वैश्विक कीर्तिमान स्थापित करने कोशिश की जा रही है। बता दे की, फिलहाल सऊदी अरब के मलहम का नाम इस विश्व रिकॉर्ड में दर्ज है।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

सुल्तानपुर: दो बच्चों के विरुद्ध शान्तिभंग पर की गई कार्रवाई।

सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र में स्थित धनजई गांव के दो बच्चों के शांतिभंग में पुलिस ने पति -पत्नी का चालान कर दिया। खबर के अनुसार, दो महीने पहले गांव में मामूली विवाद को लेकर चकबहादुर और संतोष के बीच मारपीट हुई थी और तब चकबहादुर पक्ष से पुलिस ने पति -पत्नी का चालान कर दिया था। साथ ही, संतोष के घर के दो बच्चों के विरुद्ध हल्का दरोगा सूर्यपाल सिंह ने शान्तिभंग की कार्रवाई की थी। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी बल्दीराय सौरभ सावंत ने जांच के बाद संबंधित कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

आयोद्धा के ट्रेनों के रूट बदले गए, जानिए नए शेड्यूल।

बाराबंकी- अयोध्या कैण्ट- अकबरपुर- जफराबाद रेल खंड मार्ग दोहरीकरण के कारण कई ट्रेनों को निरस्त करने के साथ साथ कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 8 से 13 जनवरी तक मनकापुर- अयोध्या एक्सप्रेस और मनकापुर- अयोध्या कैण्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसके अलावा 8, 10 और 11 जनवरी को सुल्तानपर होकर जाने वाली टाटा- अमृतसर जलियावाला बाग, दुर्ग- नौतनवां एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। तो वही, लोकमान्य तिलक तुलसी एक्सप्रेस सात व नौ जनवरी को सुल्तानपुर तक ही आएगी।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen