सुल्तानपुर: 43 साल पहले हुई हत्या के आरोपियों की मिली सजा।

बुधवार को सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र में स्थित इमलिया कला गांव में 43 साल पहले हुई जदुनाथ की हत्या के दो आरोपियों को न्यायाधीश अंकुर शर्मा ने दोषी करार देते हुए जेल से तलब कर उम्रकैद की सजा सुनाई है और उनपर कुल 80 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया है। जिसमें से 50 हजार मृतक के पुत्र को क्षतिपूर्ति के रूप में दिया जाएगा। बता दे की, रामनगर कोट निवासी आरोपी शिवप्रसाद और दल सिंगार सिंह ने 21 मार्च 1980 को पुरानी रंजिश के चलते मृतक जदुनाथ पर लाठी, डण्डे और फरसे से हमला किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में भेजा।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

रोलर स्केट पर काशी से अयोध्या की 228 किलोमीटर की यात्रा चार दिनों में पूरी करेंगी कथक नृत्यांगना।

बुधवार की सुबह कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया ने काशी विश्वनाथ मंदिर से अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए रोलर स्टेट्स पर अपनी यात्रा शुरू कर दी। सोनी की इस यात्रा को वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और काशी से अयोध्या की 228 किलोमीटर की यात्रा वह चार दिनों में पूरी करने वाली है। बता दे की, सोमवार को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए विश्व रिकॉर्डधारी रोलर स्केटर और कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया को निमंत्रण मिला था।

Ayodhya India Local News Religion Sports Uttar Pradesh

अयोध्या के लिए यूपी के छह जिलों से हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध, जानिए किया होगा किराया।

यूपी की योगी सरकार अयोध्या में लोगों के आवागमन को आसान बनाने की कोशिश में जुटी हुई है और इसी के तहत उत्तर प्रदेश के छह जिलों से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की शुरूआत की जा रही है। खबर के अनुसार, हेलिकॉप्टर से ही अयोध्या आने वाले राम भक्तों और पयर्टकों को अयोध्या धाम का एरियल व्यू भी दिखाया जाएगा और इस हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से करेंगे। तो वही, 15 मिनट के इस हवाई सफर का एक श्रद्धालु का किराया 3,539 रुपए होगा और गोरखपुर से अयोध्या धाम के लिए हेलीकॉप्टर का किराया प्रति श्रद्धालु 11,327 रुपए तय किया गया है।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लेने अयोध्या पहुंचे केरल के राज्यपाल।

पूज्यपाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य के 75वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोद्धा में अमृत महोत्सव में आयोजित किया गया है और इस कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग ने रामभद्राचार्य का आशीर्वाद प्राप्त किया। तो वही, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया। साथ ही,  इस कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित कथक नृत्यांगना नलिनी कमलिनी, कथक नृत्यांगना शोभना नारायण, मैन ऑफ इंडिया रजनीकांत समेत कई लोग मौजूद रहे।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

कापियों के संकलन के लिए राजकीय इंटर कॉलेज सुलतानपुर केन्द्र बना।

22 फरवरी से प्रारम्भ होकर 9 मार्च 2024 को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की ओर से आयोजित हाईस्कूल इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं समाप्त होगीं और किसी भी समय राजकीय मुद्रणालय की ओर से परिषदीय परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए हाईस्कूल एवं इण्टर की उत्तरपुस्तिकायें कला पत्रादि परीक्षा केन्द्रों को उपलब्ध कराने के लिए प्राप्त हो सकते हैं। तो वही, परीक्षा केन्द्रों को कला पत्रादि एवं सादी उत्तरपुस्तिकायें परीक्षा केन्द्रों को वितरित करने के लिए विगत वर्षों की तरह राजकीय इंटर कॉलेज सुलतानपुर को केंद्र बनाया गया है।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : आभूषण व्यावसायी की कनपटी पर असलहा लगाकर बदमाशों ने लूटे जेवरात।

शुक्रवार की शाम अयोध्‍या में एक आभूषण व्यावसायी की कनपटी पर मोटरसाइकिल पर सवार कुछ बदमाशों ने असलहा लगाकर लाखों के जेवरात लूट लिए। खबर के अनुसार, शाम को दुकान बंद करने के बाद अनिल कुमार सोनी गाड़ी से अपने घर बसवार कला के लिए जा रहे थे और यमदग्नि आश्रम के पीछे से गुजरने वाले सड़क पहुचने के बाद बिना नंबर प्लेट वाली स्पोर्ट बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने आकार उनकी गाड़ी को रोक लिया। उसके बाद गाड़ी की चाबी निकाल डिग्गी में रखे आभूषणों को निकलने लगे और मौके से फरार हो गए। तो वही, पीड़ित से इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल …

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : मेगा कैंप में एक लाख 68 हजार रुपए का बिजली का बकाया बिल जमा कराया गया।

शनिवार को सुल्तानपुर के बल्दीराय प्रखंड में स्थित बघौना बाजार में विद्युत विभाग की ओर से मेगा कैंप आयोजित किया गया था, जहा दर्जनों विद्युत उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे और उन्होंने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को अपने बिल संशोधन सहित अन्य प्रकार की कई समस्याओं से अवगत कराया। तो वही, बघौना बाजार में जांच के दौरान विभाग के अन्य कर्मचारियों ने बड़े बकायेदारों सहित विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के बारे में पता लगाया और बकाया बिल पर 30 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी कट दिए। साथ ही, एक लाख 68 हजार रुपए का बिजली का बकाया बिल भी जमा करवाया गया।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen