तीन शिफ्टों में आठ-आठ घंटे के लिए 13 मजिस्ट्रेट अयोध्या के चारों रेलवे स्टेशनों पर तैनात।

आयोद्धा में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में यात्रियों का आगमन आयोद्धा के लिए हो रहा है। इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से विभिन्न राज्यों व स्थानों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 13 मजिस्ट्रेटों को जनपद के चारों रेलवे स्टेशनों पर स्थापित इंट्रीग्रेटेड कमांड सेंटर में तैनात किया है। यह 13 मजिस्ट्रेट सुबह छह बजे तीन शिफ्टों में आठ-आठ घंटे के लिए तैनात रहेगे।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

गैंगस्टर विकास सिंह को पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में क्लीन चिट दी।

सोमवार को अयोध्या महाराजगंज थाना पुलिस ने एक जानलेवा हमले के मामले में गैंगस्टर विकास सिंह को क्लीन चिट दे दी है। हांलाकी, इस समय यह आरोपी पंजाब के माफिया लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों को संरक्षण देने के आरोप में जेल में बंद है। बता दे की, 18 फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान गोसाईगंज के वर्तमान सपा विधायक अभय सिंह ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और विवेचना में प्रकाश में आए तीन अभियुक्तों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र भी प्रस्तुत किया गया था।

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

अवैध कब्जे को लेकर पीड़ित ने की मुख्यमंत्री से शिकायत।

29 सितंबर 2022 से दस साल के लिए सुल्तानपुर के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में स्थित सरैया गांव निवासी अलीजान को गाव में ही मछली पालन के एक हेक्टेयर तालाब का पट्टा मिला है, लेकिन कुछ लोग उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर फसल की बुआई कर रहे है। इस वजह से वह एक हेक्टेयर के तालाब में सिर्फ चार बीघे जमीन पर ही मछलीपालन कर पा रहे है। उनके शिकायत के बाद लेखपाल की ओर से निशानदेही कर खूंटा गड़वाने बाद भी कब्जा करने वालों ने उसे उखाड़ दिया। इसलिए थक हारकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री से प्रकरण की शिकायत की है और मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी एनकेएस चौहान ने भी इस मामले में विधिक कार्रवाई के लिए …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

नवनिर्मित राम मंदिर में फिर से लगेगा फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा।

एक बार फिर अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा लगने वाला है, जहा राम मंदिर में हेमा मालिनी, अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल, मालिनी अवस्थी, सोनल मानसिंह समेत लगभग 100 कलाकार 'श्री राम राग सेवा' पेश करेंगे और शुक्रवार से 10 मार्च तक भगवान राम को समर्पित यह 45 दिवसीय भक्ति संगीत समारोह चलने वाला है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के एक सदस्य से मिली जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी से प्राचीन परंपरा के अनुरूप श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 'राग सेवा' का आयोजन किया जा रहा है।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

वकीलों के हड़ताल के कारण हर्ष फायरिंग के मामले में सुनवाई टली।

गुरुवार को सुल्तानपुर के कोर्ट में हर्ष फायरिंग के आरोपों से घिरे इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू सहित उनकी बहन अर्चना सिंह के मामले में साक्षी दरोगा सुशील कुमार गवाही के लिए हाजिर रहे, लेकिन विशेष लोक अभियोजक कालिका प्रसाद मिश्र से मिली जानकारी के अनुसार, वकीलों के हड़ताल के कारण तीन फरवरी तक इस सुनवाई को टाल दिया गया है। बता दे की, 14 जून 2021 को धनपतगंज थाने के दरोगा सुशील कुमार ने हर्ष फायरिंग के मामले में अर्चना सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और पूर्व विधायक चन्द्र भद्र सिंह सोनू का नाम विवेचना में सामने आया था।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen