सुल्तानपुर : समूह की महिलाओं को सरकारी विभागो में कार्य करने मिलेगा मौका।

सुल्तानपुर में अब सरकारी विभागो में समूह की महिलाओं को कार्य करने का मौका मिलेगा। पहले से ही उद्यान विभाग और पंचायत विभाग में महिलाओं को जोड़ा गया है और अब मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य सड़क परिवहन विभाग मे भी महिलाओं को जोड़ने की पहल की गई है। पिछले सप्ताह राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक के प्रयास से एनआरएलएम और राज्य सड़क परिवहन निगम के बीच अनुबंध हुआ है। जिसके बाद अब एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं में जिनको ड्राइविंग आती हैं, उन्हे सरकारी बस चलाने के लिए चयन किया जाएगा।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : इलाज के अभाव में गभर्वती महिला सहित बच्चे की मौत।

सुल्तानपुर में स्थित स्वशाषी राजकीय मेडिकल कालेज के अधीन जिला महिला अस्पताल में बुधवार रात 10 बजे गोसाईगंज थाना क्षेत्र की कटघर गांव निवासी 32 वर्षीय अम्बालिका नाम की एक गर्भवती महिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती हुई। प्रसव पीड़ा तेज होने पर परिजनों ने इमरजेंसी की ड्यूटी कर रही संविदा महिला चिकित्सक डॉ.अंजली पाठक, डॉ.अक्षय, नर्स नेहा, संविदा स्टाफ नर्स शालिनी और नर्स वंदना को बुलाया, लेकिन वह लोग गर्भवती महिला को देखने तक नहीं पहुंचे। जिस वजह से इलाज के अभाव में गभर्वती महिला सहित बच्चे के मौत हो गई। अब इस मामले में शुक्रवार को जिलाधिकारी कृत्तिका …

Crime Health India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : शौचालय निर्माण के लिए गोशैसिंहपुर ग्राम पंचायत के लोगों के खाते में पहुंची धनराशि।

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर प्रखड़ में स्थित दोस्तपुर ब्लाक के गोशैसिंहपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण के लिए डीपीआरओ को पत्र देकर धनराशि की मांग की थी और शौचालय निर्माण के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया था। जिसके बाद सेक्रेटरी की जांच में पात्र पाए गए लोगों के बैंक खाते में छह हजार रुपए प्रथम किश्त के रूप में पहुंच चुकी हैं। प्रथम किश्त पाने वाले ग्रामीणों में आनूपुर गांव की निवासी सावित्री, शान्ति, माया, कुसुम, सुधा समेत कई लोगों का नाम सामने आया है।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : कांग्रेसियों ने संविधान दिवस पर अंबेडकर को याद किया।

सोमवार को सुल्तानपुर के कांग्रेस कमेटी कार्यालय परिसर में कांग्रेसियों संविधान दिवस मनाया और संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को सम्मानपूर्वक याद किया। साथ ही राजीव गांधी पार्क में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि भी अर्पित की। इस कार्यक्रम में हरीश त्रिपाठी, नफीस फारूकी, तेज बहादुर पाठक, हौसिला प्रसाद भीम, विजयपाल, कृष्ण कुमार मिश्रा, सुनील चौहान, हाजी फ़िरोज़, इमरान सिद्दीकी, बलराम त्रिपाठी, जाकिर हुसैन, सिराज सिद्दीकी, रामनाथ तिवारी और शीतला प्रसाद साहू मौजूद रहे।

India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : स्थानीय प्रशासन से किसानों ने चकरोड का अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई।

सुल्तानपुर केलंभुआ तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में निर्माण चकरोड पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। जिस वजह से किसानों को अपने-अपने चक में आने जाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इसलिए चक रोड पर हुए अवैध कब्जे को स्थानीय प्रशासन से किसानों ने शीघ्र हटवाने की मांग उठाई है। किसानों से मिली जानकारी के अनुसार, किसान अपने-अपने खेतों में आसानी से आ जा सके और खेतों से फसल को आसानी से घर ला सके इसलिए चकरोड को बनाया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने चकरोड की जमीन पर कब्जा कर लिया है।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर तहसीलदार को किसान नेता ज्ञापन सौंपा।

सुल्तानपुर के लंभुआ प्रखड़ में स्थित तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन शिव गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव श्याम उपाध्याय के नेतृत्व में शुक्रवार को कई किसान इकट्ठा हुए और विभिन्न विभागों की किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार ने किसान नेताओं को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया। किसानों से मिली जानकारी के अनुसार, तमाम चकरोड पर अवैध कब्जा होने के कारण किसानों को अपने खेतों में आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती हैं।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

कादीपुर के पूर्व विधायक और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का मुकदमा समाप्ति की सिफारिश।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और कादीपुर के पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी समेत 10 आरोपियों का मुकदमा समाप्त करने की अर्जी पर अभियोजन पक्ष ने शुक्रवार को सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में लिखित समर्थन दाखिल किया। बता दे की 17 अक्टूबर 2002 को कादीपुर क्षेत्र में स्थित संत तुलसीदास डिग्री कॉलेज के सामने सड़क दुर्घटना में पूनम श्रीवास्तव नाम की एक छात्रा की मौत हो गई थी। जिसके बाद इस घटना से आक्रोशित पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, अभिषेक सिंह राणा सहित 14 लोगों ने कादीपुर कोतवाली में पहुंचकर नारेबाजी, पथराव, लूटपाट और बलवा जैसे घटना को अंजाम दिया था।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर: लोकाधिकार सेवा समिति की ओर से दिव्यांगों को सामग्री वितरण किया जाएगा।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 25 नवंबर शनिवार को भी लोकाधिकार सेवा समिति की ओर से सुल्तानपुर के गोसाईगंज के बरौंसा में स्थित कमला नर्सिंग होम पर दिव्यांगों को मुफ्त कंबल वितरण किया जाएगा और 26 नवंबर रविवार को कूरेभार कस्बा में स्थित गीता भवन में दिव्यांगों का मुफ्त नेत्र परीक्षण करने के साथ साथ उनको चश्मा प्रदान किया जाएगा। लोकाधिकार सेवा समिति के सचिव प्रभाकर शुक्ल से मिली जानकारी के अनुसार, सामग्री का लाभ उठाने के लिए दिव्यांगजनों को अपने साथ प्रमाणपत्र लाना होगा।

Health India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen