सुल्तानपुर : प्रधानपति पंकज चतुर्वेदी को एमडीएम संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बीते गुरुवार-शुक्रवार को भी सुल्तानपुर के जयसिंहपुर प्रखंड में स्थित दोस्तपुर शिक्षा क्षेत्र के महुआरी आशापुर के उच्च प्राथमिक स्कूल में एमडीएम नहीं बना। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए दोस्तपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी राम बहादुर वर्मा, पीपी कमैचा के खंड शिक्षा अधिकारी विपुल उपाध्याय, एमडीएम के जिला समन्यवक संदीप यादव और लम्भुआ के खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर सिंह मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक के निर्देश पर विद्यालय पहुंचे और बाजार से सब्जी, तेल, मसाला मंगवाकर सवा दो बजे स्कूल के बच्चों को भोजन करवाया। साथ ही अधिकारियों ने भी भोजन की गुणवत्ता परखी। प्रभारी प्रधानाध्यापक से मिली जानकारी …

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : रामानुजन के जन्म उत्सव पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया।

शुक्रवार को महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्म उत्सव पर कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन करौदियां में राष्ट्रीय गणित दिवस समारोह आयोजित किया गया था, जहा मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि जीत के लिए सभी के अंदर जुनून होना जरूरी हैं और शिक्षक एक दीपक की तरह है, जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देते हैं। तो वही, प्रधानाचार्य डॉ.एनडी सिंह ने इस कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों सहित अभिभावकों को विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : उर्वरक की निजी और सहकारी बिक्री केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

बुधवार को सुल्तानपुर के लम्भुआ प्रखंड में स्थित उर्वरक की निजी और सहकारी बिक्री केन्द्रों का जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूरिया के स्टाक के बारे में जानकारी भी ली। साथ ही उन्होंने विक्रेताओं से यूरिया खाद की उपलब्धता निरन्तर बनाए रखने का निर्देश भी दिया। तो वही, विकास खण्ड कूरेभार और जयसिंहपुर में अवर जिला कृषि अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया और खाद के आधा दर्जन नमूने भी लिए।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : जनपदीय वार्षिक सम्मेलन एवं शैक्षिक विचार संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित।

बुधवार को सुल्तानपुर के मधुसूदन विद्यालय इण्टर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय वार्षिक सम्मेलन एवं शैक्षिक विचार संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहा शिक्षक विधायक गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे और जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम के दौरान ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों का सेवा समाप्त करना और वेतन भुगतान न करना घोर अन्याय है। जातिगत, पार्टी गत राजनीति से शिक्षक समाज प्रेरित हो रहे हैं।

India Issues Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : धरने पर बैठे किसान पदयात्रा कर मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे अपनी समस्याएं।

पुलिस प्रताड़ना और विभिन्न जन समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन हिंद गुट के जिला सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में धरने पर बैठे सुल्तानपुर के लंभुआ प्रखंड के किसानों ने बुधवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही किसानों ने उन्हे अवगत करवाया कि अगर शीघ्र किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह लोग पदयात्रा शुरू कर मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याओं को उठाएंगे। तो वही, प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस ने अपनी मनमानी करते हुए फर्जी ढंग से तहसील अध्यक्ष लंभुआ कृष्ण कुमार सिंह पर मुकदमा दर्ज किया है और पुलिसिया प्रताड़ना …

Agriculture India Issues Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या: रूदौली तहसील परिसर और नगर पालिका का एडीएम प्रशासन ने किया निरीक्षण।

मंगलवार को अपर आयुक्त प्रशासन अजय कान्त सैनी ने अयोध्या के रूदौली तहसील परिसर और नगर पालिका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन ने खतौनी का मूल्य एकल खिड़की पर नहीं लिखने और कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका अधूरी होने पर नाराजगी जताई। साथ ही नगर पालिका के कार्यालय में अधिशासी अधिकारी के नियमित न बैठने पर फटकार भी लगाई और इस दौरान आपदा धनराशि की जानकारी ली गई। बता दें कि मंगलवार को तहसील में आयुक्त का शीतकालीन निरीक्षण प्रस्तावित था, लेकिन आयुक्त के न आने पर अपर आयुक्त ने यह निरीक्षण किया।

Ayodhya General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : ड्रेन के ऊपर पुल न होने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी।

सुल्तानपुर के बल्दीराय प्रखंड में स्थित उधैला ड्रेन के ऊपर पुल नहीं होने के कारण गांवों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इसी वजह से संगम दूबे, तुलसीपुर, हनुमान दूबे और पुरवा के किसानों को तीन किलोमीटर दूर चक्कर लगाकर सेवरा गांव में खेती करने जाना पड़ता है। साथ ही हजारों बीघा कृषि योग्य जमीन पुल निर्माण नहीं होने के कारण बिना उपयोग के पड़ी हुई हैं। विभागीय अधिकारियों और स्थानीय नेताओं से कई बार पुल की मांग करने के बाद भी अभी तक पुल निर्माण नहीं किया गया है।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

वेतन भुगतान की मांग को लेकर 199 तदर्थ शिक्षकों ने डीआईओए ऑफिस पर की तालाबंदी।

मंगलवार को 17 माह से बाधित वेतन के भुगतान की मांग को लेकर सुल्तानपुर के 199 तदर्थ शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। तालाबंदी के दौरान डीआईओएस ऑफिस के लिपिक और डीआईओएस को आफिस के अंदर घुसने नहीं दिया गया, जिसके बाद यह मामला शासन तक पहुंचा। इसी बीच डीआईओएस और तदर्थ शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल के साथ मुख्य विकास अधिकारी ने वार्ता की और इस मामले के समाधान के लिए जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने भी शासन को पत्र लिखा है।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : पूर्व विधायक समेत 33 आरोपियों के खिलाफ माननीयों की विशेष अदालत में सुनवाई टली।

सोमवार को सुल्तानपुर के माननीयों की विशेष अदालत में पूर्व विधायक अनूप संडा समेत 33 आरोपियों के खिलाफ खराब बिजली व्यवस्था को लेकर रोड जाम, पुलिसकर्मियों से अभद्रता, सरकारी कामकाज में बाधा सहित कई अन्य आरोपों में 21 दिसम्बर तक सुनवाई टाल दी गई हैं और अभियोजन पक्ष की गवाही में यह मामला लम्बित है। बता दें कि दो सितंबर 2008 को खराब विद्युत व्यवस्था के खिलाफ आरोपियों ने सुल्तानपुर के ख्वाजा कांप्लेक्स के सामने स्थित हाईवे को जाम कर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक अनूप सण्डा सहित राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर …

India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : लंबित मांगों के निदान होने तक शिक्षामित्रों की अनिश्चितकालीन प्रदर्शन जारी।

सोमवार को आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह कुशवाहा ने सुल्तानपुर जनपद के पदाधिकारीयों से मुलाकात की और इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि शिक्षा मित्रों की लंबित मांगों के निदान होने तक अनिश्चितकालीन आमरण अनशन और धरना देने का निर्णय लिया गया है। इस मुलाकात के दौरान जिला महामंत्री प्रदीप यादव, जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा, कोषाध्यक्ष मेवालाल प्रजापति, अध्यक्ष कूरेभार रणजीत सिंह, बल्दीराय अध्यक्ष जगध्यान यादव, ओम प्रकाश यादव और मंत्री धनपतगंज अमरपाल मौजूद रहे।

India Issues Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय मुंशीगंज अमेठी की ओर से नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन।

रविवार को इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय मुंशीगंज अमेठी की ओर से सुल्तानपुर के लंभुआ प्रखंड में स्थित गजापुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया, जहा 217 मरीजों का पंजीकरण उमाशंकर मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। तो वही, मोतियाबिंद सर्जरी के लिए डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने 77 मरीजों को चिन्हित किया और आंखों की सुरक्षा करने के लिए उन्होंने मरीजों को कई तरह की जानकारियां भी दी। इस नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन सुरेश कुमार पांडेय, पिंटू सिंह और विजय सिंह के सहयोग से किया गया।

Health India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : जिलाधिकारी को वकीलों ने 21 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

अचल संपत्तियों की दरों के वार्षिक पुनरीक्षण 2023-24 के विसंगतियों से सुल्तानपुर के वकील नाराज हैं। इसलिए शुक्रवार को सभी वकीलों ने जिलाधिकार कृत्तिका ज्योत्स्ना से मिलकर उन्हें 21 सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई। बता दें की इस ज्ञापन में वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रभान तिवारी ने बैनामे में ग्रामीण क्षेत्र में लिंक‌मार्ग का निर्धारण 15 फीट और शहरी क्षेत्र में 20 फिट किए जाने, कृषि क्षेत्र की दर प्रति हेक्टेयर के साथ तीन-चार अन्य प्रकार से खोले जाने, पूर्वांचल औद्योगिक गलियारे में किसानों को पुरानी दर पर प्रतिकर दिये जाने पर नाराजगी जाहिए की।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen