सुल्तानपुर: झोलाझाप डाक्टर की गलत इलाज के चलते शिशु की मौत।

मंगलावर की रात आठ बजे सुल्तानपुर के चांदा कस्बे के पट्टी रोड में स्थित अमरावती बाल चिकित्सालय में कोतवाली क्षेत्र के बरनी गांव के निवासी सोनी निषाद और अजय कुमार निषाद अपने चार माह के बालक को सर्दी जुकाम के कारण इलाज के लिए ले गए थे, जहा एक झोलाछाप डाक्टर के दवाई की ओवरडोज की वजह से शिशु की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में डाक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। तो वही, इस घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी अधीक्षक डॉ आरसी यादव ने चिकित्सक को डिग्री की प्रमाणित प्रतियां लेकर उपस्थित होने को कहा।

Crime Health India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : ग्राम प्रधान को धमकी देना पड़ा महंगा।

सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में स्थित श्रीरामपुर लमौली गांव में बने रहे खडंजा मार्ग को उखाड़कर ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी देना कुछ लोगों को बड़ा महंगा पड़ा। खबर के अनुसार, गांव में 600 मीटर खडंजा निर्माण कार्य किया जा रहा था, जहा गांव के ही शिव शंकर, विकास, डीके और हर्ष कुछ अज्ञात लोगों के साथ वहा पहुंचे और कार्य बाधित कर जगह जगह खडंजा खोद दिया। साथ ही ग्राम प्रधान व वहा पर मौजूद लोगों को गाली देते हुए असलहा लहराकर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद ग्राम प्रधान शिव नायक मौर्य ने सभी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर: दो बच्चों के विरुद्ध शान्तिभंग पर की गई कार्रवाई।

सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र में स्थित धनजई गांव के दो बच्चों के शांतिभंग में पुलिस ने पति -पत्नी का चालान कर दिया। खबर के अनुसार, दो महीने पहले गांव में मामूली विवाद को लेकर चकबहादुर और संतोष के बीच मारपीट हुई थी और तब चकबहादुर पक्ष से पुलिस ने पति -पत्नी का चालान कर दिया था। साथ ही, संतोष के घर के दो बच्चों के विरुद्ध हल्का दरोगा सूर्यपाल सिंह ने शान्तिभंग की कार्रवाई की थी। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी बल्दीराय सौरभ सावंत ने जांच के बाद संबंधित कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : पूर्व विधायक के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट का फैसला।

छह वर्ष पूर्व सुल्तानपुर के गौरीगंज प्रखंड में प्रशासन की अनुमति के बिना अमेठी की पूर्व भाजपा विधायक गरिमा सिंह और उनके पुत्र अनंत विक्रम सिंह ने जुलूस निकाला था। जिसके बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अमेठी के तत्कालीन एसओ आरपी शाही ने छह फरवरी 2017 को उन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था, लेकिन दोनों ने सभी आरोपों से इंकार किया था। तो वही, शुक्रवार को एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने दोनों पर तय किए और साक्ष्य हेतु 16 जनवरी की तारीख नियत की है।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अधिकारियों के न पहुंचने से किसानों का फुटा गुस्सा।

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी गुट के जिला महासचिव गौरी शंकर पांडे के नेतृत्व में शुक्रवार को सुल्तानपुर के लंभुआ तहसील सभागार में किसान इकट्ठा हुए थे, जहा जिला महासचिव पांडेय ने बताया की किसान समस्याओं से संबंधित ज्ञापन को लेकर कुछ दिनों पहले एसडीएम दीपक वर्मा ने एक पत्र जारी किया था। हांलाकी, पुलिस क्षेत्राधिकार अब्दुस सलाम सहित ईओ अमित सिंह पत्र जारी होने के बावजूद किसानों से बातचीत करने नहीं पहुंचे थे। जिससे सभी किसान आक्रोशित उठे और तहसील में विरोध प्रदर्शन करने लगे। अब अगर किसानों के समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो सभी किसान महापंचायत लगाकर सड़क पर उतरने वाले है।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : रामरती इंटर कॉलेज के शिक्षक ग्लोबल गांधी पीस रत्न अवॉर्ड से सम्मानित।

अयोध्या के राम कथा पार्क में सोमवार को ग्लोबल गांधी पीस रत्न अवॉर्ड का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहा सुल्तानपुर के गोसाईगंज प्रखंड के द्वारिकागंज में स्थित रामरती इंटर कॉलेज के शिक्षक साहित्यकार, पाठ्य पुस्तक लेखक सर्वेशकान्त वर्मा को साहित्य शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार एवं मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ग्लोबल गांधी पीस रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। तो वही, इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अथिति पद्मश्री डॉ. विजय शाह, डॉ. सौरभ पाण्डेय, निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार के प्रमुख डॉ. नीरज गुप्ता और …

Ayodhya General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : श्रीगुरुनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरुनानक परिसर में वीर बाल दिवस आयोजित।

मंगलवार को सुल्तानपुर के श्रीगुरुनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरुनानक परिसर में श्रीगुरु गोबिन्द के चार पुत्रों बाबा अजीत सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेहसिंह और बाबा जुझार सिंह के बलिदान को सम्मान देने के लिए वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान शहीदों के बलिदान पर सरदार बलवीर सिंह बग्गा ने प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन नहीं करने के कारण उन्हे बर्बरता पूर्वक जिंदा दफना दिया गया था और अपने धर्म और देश की रक्षा के लिए सिख पंथ के अंतिम गुरु गोबिन्द सिंह के पुत्रों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : शासन के निर्देश के बावजूद छुट्टा मवेशियों को पकड़ने में अधिकारी उदासीन।

सुल्तानपुर के कुड़वार प्रखंड के किसान छुट्टा मवेशियों से काफी परेशान हैं और शासन के निर्देश के बावजूद उन्हें पकड़ने ब्लाक के सम्बन्धित कर्मचारी सहित जिम्मेदार अधिकारी रूचि नहीं दिखा रहे हैं। बीते तहसील दिवस में दर्जन भर किसानो ने छुट्टा जानवरों को पकड़वाने का शिकायती पत्र दिया था, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारियो द्वारा कोई करवाई नहीं की गई। तो वही, छुट्टा मवेशियों की संख्या कुड़वार विकास खण्ड के 75ग्राम पंचायतों में सैकड़ों में है, इसलिए किसानों के लिए फसलों को बचाना मुश्किल हो गया है।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : इकराम हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की।

दिसम्बर 2022 में सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में स्थित सोनबरसा गांव में इकराम की हत्या हुई थी। इस हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव के ही कलीम, शादाब और तहसीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वर्तमान समय में शादाब अभी जेल में, कलीम जमानत पर जेल से बाहर है, लेकीन तहसीन साल भर से फरार है और वह फिलहाल कुवैत में है। जिसके बाद सीजेएम न्यायालय ने धारा 83 के तहत पुलिस को कुर्की की कार्रवाई का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सोमवार को कुर्की की कार्रवाई की गई, जिस दौरान देहली चौकी …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : आरपीएम पब्लिक स्कूल जगन्नाथपुर में सम्मान समारोह आयोजित।

रविवार को सुल्तानपुर के लंभुआ प्रखंड में स्थित आरपीएम पब्लिक स्कूल जगन्नाथपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, जहा विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य सुनील सिंह के नेतृत्व में आयोजित अर्धवार्षिक परीक्षा, दीया और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति, मेंडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। तो वही इस कार्यक्रम में किशोरी लाल जायसवाल, संजू तिवारी, स्वाती सिंह, शगुन गुप्ता, श्वेता पांडे, आस्था सिंह, रोहित तिवारी, ममता श्रीवास्तव मौजूद रहे।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen