मनचाहा नेग न मिलने से आक्रोशित किन्नरों ने कपड़े उतारकर जमकर किया बवाल।

गुरुवार को सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी कस्बे में मनचाहा नेग न मिलने पर किन्नरों ने हंगामा खड़ा कर दिया। यहां तक कि एक किन्नर ने अपने कपड़े उतार कर जमकर बवाल मचाया। स्थानीय लोगों के विरोध करने पर ग्रामीणों और किन्नरों के बीच मारपीट भी हुई। जिसके बाद दूसरे समूह के दर्जनों से अधिक किन्नरों तीन गाड़ियों में घटनास्थल पर पहुंचे और कपड़े उतारकर सड़क पर हंगामा करने लगे। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किन्नरों और ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत करवाया।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

विदेश भेजने के नाम पर ठगे 1 लाख 71 हजार रुपए, साल भर बाद भी नहीं मिला वीजा।

सुल्तानपुर में विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक लोगों से ठगी कर रहा हैं। खबर के अनुसार इसी मामले में रसूलाबाद निवासी अरमान खान और चककारी भीट गांव निवासी मोहम्मद आमिर खान थाने पहुंचे। जिसके बाद दोनों ने हेमनापुर गांव निवासी आरोपी राम अवध यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर एक साल पहले उनसे 1 लाख 71 हजार रुपए लिए थे और वीजा दिलाने का वादा किया था। लेकिन एक साल बाद भी उनको वीजा नहीं मिला। रकम वापस मांगने पर आरोपी उनसे गाली-गलौज करता था। थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेन्द्र बहादुर …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

पेट्रोलिंग कर रही यूपीडा की गाड़ी को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, दो की मौत।

सुल्तानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग कर रही यूपीडा की गाड़ी को तेज रफ्तार आ रही एक एंबुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद यूपीडा वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और यूपीडा वाहन में सवार एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंचे दूसरी यूपीडा वाहन ने घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर पहुंचाया और क्रेन की मदद से यूपीडा के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाया। बता दें कि मृतक की पहचान अब तक …

Accident India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

राज्य अध्यापक पुरस्कार के चयन पक्रिया में लापरवाही, भूख हड़ताल पर बैठेगी शिक्षिका।

सुल्तानपुर के दुबेपुर ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चंद्रनगर में तैनात शिक्षिका डॉ पल्लवी तिवारी का नाम राज्य अध्यापक पुरस्कार से गायब होने के कारण वह 16 अगस्त को तिकोनिया पार्क में भूख हड़ताल पर बैठेगी। शिक्षिका के अनुसार 19 अभ्यर्थियों ने राज्य अध्यापक पुरस्कार 2022 के लिए आवेदन किया था। लेकिन बिना किसी सूचना और साक्षात्कार के तीन अभ्यार्थियों का चयन कर लिया गया। हालाकी चयन किए गए सहायक अध्यापिका का शिक्षण अनुभव बेहद कम है। इस मामले को लेकर उन्होंने लिखित शिकायत सांसद मेनका गांधी, डीएम जसजीत कौर और महानिदेशक बेसिक शिक्षा से की लेकिन सभी ने इस मामले को अनसुना कर दिया है। यह तक की वह शुक्रवार 2:30 बजे बीएसए से मिलने पहुंची। लेकिन 5 बजे तक वह …

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

श्रावण मास में राईबीगो शिव मंदिर में भक्तों की भीड़, भक्तों ने किया जलाभिषेक।

भगवान शिव के अत्यंत प्रिय श्रावण मास के समय सोमवार को सुल्तानपुर के कादीपुर-घोपाप मार्ग से तीन किलोमीटर की दूरी पर राईबीगो ग्राम में स्थित प्रसिद्ध प्राचीन रामेश्वर महादेव मंदिर में अनेक भक्तों की भीड़ देखने को मिली। जहा भक्तों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और अन्य अनुष्ठान द्वारा शिव को प्रसन्न कर आशीर्वाद प्राप्त करने आए। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा मंदिर परिसर की स्वच्छता और रख रखाव का विशेष ध्यान रखा गया है। बता दे की प्रदेश सरकार ने मंदिर की प्रसिद्धि को देखते हुए मंदिर परिसर में यात्री विश्रामगृह का निर्माण कराया है।

India Local News Religion Sultanpur Uttar Pradesh

बच्चों के सामने गला घोंट कर पति ने की अपनी पत्नी की हत्या।

रविवार सुबह सुल्तानपुर में एक पिता ने अपने बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार उन्नाव के सफीपुर का निवासी आरोपी राहुल मिश्र अपनी पत्नी मोनिका गुप्ता पर शक कर उसे आए दिन प्रताड़ित किया करता था। रविवार को आरोपी अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर अपनी 32-CJ-4541नंबर वाली इनोवा कार से लखनऊ से रायबरेली जाने के लिए निकला था। लेकिन रास्ते में आरोपी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी रोक कर दोनों बच्चों के सामने ही कार के अंदर इस अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में ले कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अधिवक्ता आजाद अहमद के हत्या में सामिल हिस्ट्रीशीटर के घर पर चला बाबा का बुलडोजर।

शनिवार को सुल्तानपुर के चर्चित अधिवक्ता आजाद हत्याकांड के हिस्ट्रीशीटर सिराज अहमद के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। खबर के अनुसार दोपहर को कोतवाली देहात और नगर कोतवाली के बीच स्थित प्यारपट्टी गांव में सिराज अहमद के पैतृक घर पर एसडीएम सदर और नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय भारी पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे और सड़क के किनारे से घर का पूरा ढांचा क्रम से गिराना शुरू कर दिया। नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय के अनुसार हिस्ट्रीशीटर के अवैध आवास पर धारा 82 की नोटिस देकर बुलडोजर चलाया गया है।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अर्धसैनिक बलों के लिए सुल्तानपुर में बनाई जाएगी शहीद शिला।

देश के लिए खुद को शाहिद कर चुके स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों के लिए सुल्तानपुर में शिलापट लगाया जाएगा। जिसमे शहीदों का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित किए जाएंगे। हर जिले में 30 अगस्त तक प्रतिदिन नगर मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत तक देशभक्ति से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सम्मानित किया जा रहा है। शुक्रवार को सुल्तानपुर के स्कूलों में तिरंगे के साथ बच्चों ने फेरी निकालकर महापुरुषों के सम्मान में नारे भी लगाए।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

चाचा ने गला दबाकर 4 साल के भतीजे की हत्या, कुएं में फेंकी लाश।

सुलतानपुर में एक आरोपी ने अपने ही 4 साल के भतीजे का गला दबाकर हत्या करने के बाद उसकी लाश कुएं में फेंक दी। खबर के अनुसार बुधवार देर रात को बल्दीराय थाना क्षेत्र के पुरवा गांव से पुलिस को एक बच्चे की लापता होने की खबर मिली थी। कई घंटों तक छानबीन करने के बाद पुलिस को गन्ने के खेत के पास एक कुएं में बच्चे का शव मिला। मृतक बच्चे की पहचान रितेश कुमार के बेटे रामू के रूप में हुई है। उसके बाद पुलिस को मृतक की मा से पता चला की उनके देवर श्यामू बच्चे को टॉफी खिलाने के लिए अपने साथ ले गया था। जिसके बाद से बच्चा लापता था। मृतक …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सरकारी गोशाला में 9 पशु मरणासन्न हालत में मिले, पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज।

सुल्तानपुर के केवटली ग्राम पंचायत में बने गोवंश आश्रय स्थल में चार गोवंश मरणासन्न अवस्था में मिले और पांच पशु गंभीर रूप से बीमार है। इस मामले की जानकारी मिलते ही सीडीओ अंकुर कौशिक और डीएम जसजीत कौर समेत अन्य अधिकारी गोवंश आश्रय स्थल पर पहुचे। जहा उनको गंदगी, जलभराव और चारे की कमी जैसी समस्याएं दिखी। जिसके बाद सीडीओ के निर्देश पर पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया और सफाई कर्मी को भी निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सांसद मेनका गांधी को केवटली गोवंश आश्रय केंद्र में दर्जन भर गोवंश मरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने डीएम को जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज …

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन।

 

सुल्तानपुर के रायबरेली के त्रिपुरा चौराहा के गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में विद्या भारती उत्तर प्रदेश पूर्वी स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जहा जिले की साक्षी तिवारी और अजिता दिवेदी को गोल्ड और सूरज मौर्य को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में साक्षी तिवारी ने 55 किग्रा, सूरज मौर्या ने 54 और अजिता ने 59 किग्रा भार वर्ग में पदक हासिल किया था। सुल्तानपुर ताइक्वांडो सचिव प्रणय चंद्र शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार अक्तूबर में मध्यप्रदेश में होने वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक …

India Local News Sports Sultanpur Uttar Pradesh

दिनदहाड़े गोली मारकर वकील की हत्या, वकील के बड़े भाई की हालत गंभीर।

सुल्तानपुर के भदैंया कोतवाली देहात क्षेत्र के भुलकी चौराहे के कुछ अज्ञात बदमाशों ने आजाद अहमद नाम के 28 वर्षीय अधिवक्ता और उनके बड़े भाई 30 वर्षीय मुनव्वर अहमद के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद दोनों को सुल्तानपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया और बड़े भाई को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया हैं। तहरीर मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने केस दर्ज कर  अपराधियो को  पकड़ने की कवायत तेज कर …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

गाय बांधने को लेकर जमीनी विवाद में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बूढ़े व्यक्ति की हत्या।

 

रविवार को सुल्तानपुर में जमीनी विवाद को लेकर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या की गई हैं। पुलिस के अनुसार साधौभारी गांव में मृतक मघ्घुराम आबादी की जमीन पर गाय बांध रहे थे,जिस वजह से गांव के ही जवाहरलाल  उनका पुत्र भूभति राजवती और उनकी पत्नी अमरनाथ के साथ उनका विवाद खड़ा हो गया और सभी ने उन पर लाठी डंडा और धारदार हथियार से हमला किया। मारपीट के दौरान ही उनकी मौत हो गई थी। मृतक का बचाव करने पहुंचे उनके बेटे विजय पर भी आरोपियों ने हमला किया। जिसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत: ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले में कोतवाली क्षेत्र के चौकिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। विवाहिता की शादी पांच साल पहले इंद्र बहादुर सिंह की बेटी काजल सिंह से हुई थी। शुक्रवार शाम काजल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसमें काजल के पिता ने हत्या का आरोप उठाया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुलतानपुर में पुलिस की मुठभेड़ में गोवंश का तस्कर गंभीर रूप से घायल।

सुलतानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से एक गोवंश का तस्कर घायल हुआ है। पुलिस ने तस्कर के पास से तमंचा और चाकू बरामद किए थे। खबर के अनुसार शुक्रवार को महमूदपुर सेमरी गांव में ग्रामीण को एक घर के बाहर झाड़ियों में चार गोवंशों के अवशेष दिखाई दिए थे। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही सेमरी चौकी इंचार्ज केसी यादव ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू किया और घटनास्थल के पास एक व्यक्ति के घर पर पहुंची। घर से मांस का एक टुकड़ा और कुछ हथियार मिलने पर पुलिस ने एक युवक …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर की खराब बिजली व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने की मीटिंग।

सुल्तानपुर की खराब बिजली व्यवस्था को लेकर डीएम, बिजली विभाग के आला अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के बीच एक बैठक आयोजित की गई है। जहा सपा विधायक ताहिर खां ने कहा कि सुल्तानपुर की स्थिति मंडल के 5 जिलों में से सबसे खराब है। बिजली इंजीनियरों के भ्रष्टाचार एमएलसी और भाजपा के दो विधायक ने बैठक में उजागर किया है। आजादी के 75 साल बाद भी हसनपुर के 16 गांव में आज भी लाइट नहीं पहुंची है। खंभों के अभाव में लकड़ी की पोल में बिजली जला रहे हैं। ट्रांसफार्मर 400 का बंधुआकला बाजार में उच्चीरण होना बहुत आवश्यक है। बता …

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर:डॉक्टर से अभद्रता करने के कारण स्वास्थ्य कर्मियों ने बंद किया सेवाए , परेशान हुए मरीज।

सुल्तानपुर के लंभुआ सीएचसी में डॉक्टर से अभद्रता करने के कारण स्वास्थ्य कर्मियों ने ओपीडी सेवाएं बंद कर दीं। जिस वजह से मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। खबर के अनुसार लंभुआ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इमरजेंसी ड्यूटी पर डॉक्टर धर्मराज तैनात थे। जिस दौरान मानपुर गांव के निवासी पंकज पांडेय किसी मरीज को दिखाने को लेकर डॉक्टर से अभद्रता और मारपीट की। यहां तक कि आरोपी ने वहां तोड़फोड़ भी कर दी। पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिस बात से नाराज़ स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल में ओपीडी सेवाएं …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen